main page

मसीहा की नई पहल: अब ब्लड कैंसर के मरीजों की मदद करेंगे सोनू सूद, लोगों से की स्टेम सेल डोनेट करने की अपील

Updated 24 January, 2021 10:11:16 AM

बाॅलीवुड एक्टर सोनू सूद ने कोरोना वायरस के दौरान हुए लाॅकडाउन में जरूरत मंद लोगों की खूब मदद की थीं। लाॅकडाउन में सोनू सूद मजदूरों का मसीहा बन उभरे थे। उन्होंने मजदूरों से लेकर कई लोगों को उनके घर पहुंचाया था। सोनू ने अपना परोपकारी काम लॉकडाउन के बाद भी जारी रखा और अब तक वो गरीबों और बेसहारा लोगों के मसीहा बने हुए हैं। हाल ही में सोनू सूद ने एक और पहल की है। इस पहल के जरिए सोनू सूद  कैंसर पेशेंट्स की मदद करेंगे। दरअसल, सोनू सूद हाल ही में DKMS-BMST नामक एक फाउंडेशन से जुड़े हैं।

मुंबई: बाॅलीवुड एक्टर सोनू सूद ने कोरोना वायरस के दौरान हुए लाॅकडाउन में जरूरत मंद लोगों की खूब मदद की थीं। लाॅकडाउन में सोनू सूद मजदूरों का मसीहा बन उभरे थे। उन्होंने मजदूरों से लेकर कई लोगों को उनके घर पहुंचाया था। सोनू ने अपना परोपकारी काम लॉकडाउन के बाद भी जारी रखा और अब तक वो गरीबों और बेसहारा लोगों के मसीहा बने हुए हैं। हाल ही में सोनू सूद ने एक और पहल की है। इस पहल के जरिए सोनू सूद  कैंसर पेशेंट्स की मदद करेंगे। दरअसल, सोनू सूद हाल ही में DKMS-BMST नामक एक फाउंडेशन से जुड़े हैं।

Bollywood Tadka

ये एक NGO है, जो ब्लड कैंसर, थैलेसीमिया, अप्लास्टिक एनीमिया जैसे कई ब्लड डिसऑर्डर के मरीजों की मदद करने के लिए काम करता है।सोनू सूद इस NGO से जुड़े हैं और लोगों को ब्लड स्टेम सेल डोनेट करने लिए जागरुक करेंगे। इस बात की जानकारी खुद एक वीडियो के जरिए दी है। वीडियो में सोनू सूद ने कहा-'हमारी लाइफ में फैमिली सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण होती है। मैं अपनी फैमिली की खुशी के लिए कुछ भी कर सकता हूं। मैं देश के सभी लोगों से अपील करता हूं की हमारी पहल से जुड़कर देश में ब्लड कैंसर और कई ब्लड डिसऑर्डर से जूझ रहे मरीजों की मदद के लिए आगे आएं और ब्लड स्टेम सेल डोनेशन के लिए रजिस्ट्रेशन कराएं।'

Bollywood Tadka

सोनू सूद ने आगे कहा- 'हमारे देश में अब भी लाखों लोग हैं जो ब्लड कैंसर और कई ब्लड डिसऑर्डर जैसी बीमारियों से लड़ रहे हैं। इन सभी बीमार लोगों को जल्द से जल्द हमारी मदद की जरूरत है। हमारे पास इन सभी लोगों की लाइफ में एक उम्मीद की किरण जगाने का एक सबसे आसान तरीका है और वो है ब्लड स्टेम सेल डोनर के तौर पर रजिस्ट्रेशन कराना।

Bollywood Tadka

मैंने इसे अपने कर्तव्य के रूप में लिया है और 10,000 ब्लड स्टेम सेल डोनर को जोड़कर भारत के ब्लड स्टेम सेल डोनर पूल को बढ़ाने का संकल्प लिया है। इस नेक काम के लिए आगे आने के लिए मैं DKMS-BMST जैसे सभी NGO का शुक्रिया अदा करता हूं।

Bollywood Tadka

काम की बात करें तो सोनू बहुत जल्द फिल्म 'पृथ्वीराज' में नजर आने वाले हैं। इसमें एक्टर के साथ अक्षय कुमार, मानुषी छिल्लर और संजय दत्त भी दिखाई देंगे। इसके अलावा सोनू सूद को फिल्म किसान के लिए भी साइन किया गया है। 


: Smita Sharma

sonu Soodblood cancerpatientsIndiaBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsCelebrity

loading...