main page

रिलीज हुआ 'सूरमा' का नया गाना, 'परदेसिया' में दिखाई संदीप सिंह की चौंकाने वाली यात्रा

Updated 10 July, 2018 10:17:02 AM

फिल्म ''सूरमा'' का नया गाना ''परदेसिया'' रिलीज हो गया है। इस गाने द्वारा  संदीप सिंह की चौंका देने वाली लेकिन प्रेरणादायक यात्रा से रूबरू करवाया गया है। गाना दिलजीत पर फिल्माया गया है। शंकर एहसान लॉय ने इसे म्यूजिक दिया है और इस गाने के बोल गुलजार साहब ने अपनी कलम से काग़ज़ पर उतारे है। संदीप सिंह एक लीजेंड हॉकी खिलाड़ी है और भारतीय राष्ट्रीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान रह चुके है।

मुंबई: फिल्म 'सूरमा' का नया गाना 'परदेसिया' रिलीज हो गया है। इस गाने द्वारा  संदीप सिंह की चौंका देने वाली लेकिन प्रेरणादायक यात्रा से रूबरू करवाया गया है।
गाना दिलजीत पर फिल्माया गया है। शंकर एहसान लॉय ने इसे म्यूजिक दिया है और इस गाने के बोल गुलजार साहब ने अपनी कलम से काग़ज़ पर उतारे है। संदीप सिंह एक लीजेंड हॉकी खिलाड़ी है और भारतीय राष्ट्रीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान रह चुके है। संदीप को दुनिया के सबसे खतरनाक ड्रैग-फ्लिकर में से एक माना जाता है, जिनके ड्रैग की स्पीड 145 किलोमीटर प्रतिघंटा है और उनकी इस शानदार स्पीड के चलते उन्हें 'फ्लिकर सिंह' के नाम से जाना जाता है।

 


हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था, जिसमें दिखाया गया है कि संदीप सिंह जब वर्ल्ड कप खेलने जा रहे थे तभी ट्रेन में उन्हें गोली लगी। इसके बाद कमर से नीचे वो पैरालाइज्ड हो गए और हालत ऐसे हुए कि कहा जाने लगा कि वो कभी हॉकी के फील्ड पर कदम नहीं रख पाएंगे। इसके बाद भी उनका जज्बा कम नहीं होता। इरादों के बलबूते संदीप सिंह फिर अपने पैरों पर खड़े हो जाते हैं और पाकिस्तान के खिलाफ मैच खेलते हैं जिनमें उनकी जीत होती है। ये मैच इंडिया वर्सेस पाकिस्तान नहीं बल्कि संदीप वर्सेस पाकिस्तान होता है। 2 मिनट 49 सेकेंड का ये ट्रेलर इतना शानदार है कि आपको भी फिल्म देखने को लेकर उत्सुकता बढ़ेगी। 'सूरमा' सोनी पिक्चर्स नेटवर्क प्रोडक्शंस, चित्रांगदा सिंह और दीपक सिंह द्वारा निर्मित है। संदीप सिंह के जीवन पर आधारित "सूरमा" 13 जुलाई, 2018 को नज़दीकी सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

:

soormanew songpardesiyadiljit dosanjhsandeep singh

loading...