बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रीदेवी ने 24 फरवरी 2018 को दुनिया को अलविदा कह दिया था। उनके निधन को 23 फरवरी को एक साल पूरा होगा लेकिन तिथि के हिसाब से आज यानी 14 फरवरी को उनकी बरसी है। इस मौके पर श्रीदेवी के पति बोनी कपूर ने दोनों बेटियों जान्हवी कपूर और खुशी के साथ पूजा की। ये पूजा श्रीदेवी की आत्मा की शां
14 Feb, 2019 03:41 PMमुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रीदेवी ने 24 फरवरी 2018 को दुनिया को अलविदा कह दिया था। उनके निधन को 23 फरवरी को एक साल पूरा होगा लेकिन तिथि के हिसाब से आज यानी 14 फरवरी को उनकी बरसी है। इस मौके पर श्रीदेवी के पति बोनी कपूर ने दोनों बेटियों जान्हवी कपूर और खुशी के साथ पूजा की। ये पूजा श्रीदेवी की आत्मा की शांति के लिए रखी गई।
इनके अलावा इस पूजा में अनिल कपूर भी शामिल हुए। यह पूजा श्रीदेवी के मायके यानी चेन्नई वाले घर पर रखी गई। सामने आई तस्वीरों में पूरा परिवार काफी गमगीन नजर आ रहा है।
आज भी श्रीदेवी के जाने का गम उनका परिवार भुला नहीं पाया है। बोनी और जाह्नवी ने इस पूजा की जिम्मेदारी उठाई है वहीं मदद के लिए भाई अर्जुन कपूर भी होंगे।
गौरतलब है कि पिछले साल श्रीदेवी मोहित मारवाह की शादी के लिए दुबई गई थीं। यहीं होटल के कमरे के बाथरूम में उनकी मौत हुई। उस वक्त बोनी कमरे में मौजूद थे।
वह पल बोनी समेत दोनों बेटियों जान्हवी और खुशी के लिए काफी मुश्किल भरा रहा, लेकिन अर्जुन और अंशुला ने इस बुरे वक्त में उनका पूरा साथ दिया।