main page

Wedding Pcitures: दुल्हन बन सुगंधा ने ली ग्रैंड एंट्री, वरमाला पहनाते ही संकेत ने चूमे मिसेज भोंसले के हाथ

Updated 03 May, 2021 03:29:56 PM

''द कपिल शर्मा शो'' फेम काॅमेडियन सुगंधा शर्मा ने 26 अप्रैल को संकेत भोसले संग शादी रचाई थी। शादी सुंगधा के होमटाउन जालंधर में हुईं थी। लाॅकडाउन की वजह से शादी में केवल घर के लोग शामिल थे। हाल में सुगंधा ने अपनी शादी की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं।

मुंबई: 'द कपिल शर्मा शो' फेम काॅमेडियन सुगंधा शर्मा ने 26 अप्रैल को संकेत भोसले संग शादी रचाई थी। शादी सुंगधा के होमटाउन जालंधर में हुईं थी। लाॅकडाउन की वजह से शादी में केवल घर के लोग शामिल थे। हाल में सुगंधा ने अपनी शादी की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं।

Bollywood Tadka

इसके अलावा उन्होंने कुछ वीडिोयो भी शेयर किए हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि सुगंधा एक डोली में बैठी हुई वरमाला के लिए शानदार तरीके से एंट्री लेती नजर आ रही हैं।

Bollywood Tadka

वहीं दूसरे वीडियो में सुगंधा और संकेत एक-दूसरे के गले में वरमाला डालते नजर आ रहे हैं। वरमाला डालने के बाद संकेत ने सुगंधा के हाथों को भी चूम लिया। लुक की बात करें तो सुगंधा क्रीम कलर के लहंगे में बेहद प्यारी लग रही हैं।

Bollywood Tadka

उन्होंने लहंगे के साथ पिंक दुपट्टा कैरी किया था। लाल चूड़ा, मेहंदी और हैवी ज्वैलरी दुल्हन बनीं सुगंधा के लुक को चार-चांद लगा रहे हैं।वहीं  संकेत ने लाइट ग्रीन कलर की शेरवानी और क्रीम कलर की पगड़ी पहनी है।

Bollywood Tadka

बता दें कि कपल की मुलाकात 7 साल पहले दुबई में एक कॉमेडी शो की शूटिंग के दौरान दोनों पहली बार मुलाकात हुई थी। इसके बाद दोनों जल्द ही दोस्त बन गए और उन्हें साथ काम करने के प्रस्ताव मिलने लगे।

 

 

 

 

 

 

 

 

Content Writer: Smita Sharma

sugandha mishrasanket bhosalewediing picturesBollywood NewsCelebrityLatest Television NewsTV Celebs Actors Gossip NewsTV Entertainment NewsTV Reality shows Updates

loading...