''द कपिल शर्मा शो'' में कपिल शर्मा के साथ नज़र आने वाली सुमोना चक्रवर्ती इन दिनों काफी सुर्खियों में बनी हुई हैं। सुमोना चक्रवर्ती अपने चुलबुले अंदांज के चलते दर्शकों की पहली पंसंद बन चुकी है। कपिल के शो में उनकी गर्लफ्रेंड की भूमिका निभाने वाली सुमोना चक्रवर्ती एक बार फिर से चर्चा का विषय बनी ह
मुंबईः 'द कपिल शर्मा शो' में कपिल शर्मा के साथ नज़र आने वाली सुमोना चक्रवर्ती इन दिनों काफी सुर्खियों में बनी हुई हैं। सुमोना चक्रवर्ती अपने चुलबुले अंदांज के चलते दर्शकों की पहली पंसंद बन चुकी है। कपिल के शो में उनकी गर्लफ्रेंड की भूमिका निभाने वाली सुमोना चक्रवर्ती एक बार फिर से चर्चा का विषय बनी हुई हैं। हाल ही में उन्होंने कई बोल्ड तस्वीरें शेयर की हैं। दरअसल, वह इन दिनों गोवा में वेकेशन का मजा ले रही हैं। उनकी गोवा की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। इन तस्वीरों में सुमोना मस्ती करती नज़र आ रही है। वह काफी मस्ती नज़र आ रही है। सुमोना इन दिनों अपनी गर्ल गैंग के साथ गोवा में छुट्टियां मना रही हैं। बता दें सुमौना कपिल के शो में भूरी का किरदार निभाते हुए नज़र आती है। सुमोना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कई सारी तस्वीरें भी शेयर की हैं। सुमोना के साथ उनके बहन की बेटी भी इन फोटोज में दिखाई दे रही हैं।