main page

OMG: कपिल शर्मा के शो में एंट्री लेंगे सुनील ग्रोवर, ये शख्स बना वजह

Updated 21 February, 2019 03:54:13 PM

कॉमेडियन कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर की जोड़ी के फैंस दीवाने थे। मगर कुछ विवादों के चलते ये दोनों अलग हो गए। लेकिन अब इन दोनों के फैंस के लिए एक खुशखबरी सामने आई है। दरअसल, एक बार फिर कपिल-सुनील एक ही शो में नजर आएंगे। हालांकि इस बार एक ट्विस्ट देखने को मिलेगा।

मुंबई: कॉमेडियन कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर की जोड़ी के फैंस दीवाने थे। मगर कुछ विवादों के चलते ये दोनों अलग हो गए। लेकिन अब इन दोनों के फैंस के लिए एक खुशखबरी सामने आई है। दरअसल, एक बार फिर कपिल-सुनील एक ही शो में नजर आएंगे। हालांकि इस बार एक ट्विस्ट देखने को मिलेगा।

 

Bollywood Tadka

 

अलग-अलग न्यूज वेबसाइट के मुताबिक सुनील ग्रोवर शो पर सलमान खान की फिल्म 'भारत' को प्रमोट करने के लिए कैटरीना कैफ व टीम के साथ आएंगे, न कि कपिल शर्मा के शो का हिस्सा बनेंगे। कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर को एक साथ तो देखा जा सकेगा, लेकिन सुनील सिर्फ फिल्म प्रमोशन के तौर पर नजर आने वाले हैं।

 

Bollywood Tadka

 

फ्लाइट में हुई थी अनबन


कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर को एक साथ साल 2017 में 'द कपिल शर्मा शो' में ही देखा गया था। जब यह टीम ऑस्ट्रेलिया में शो करने गई थी, तो दोनों के ही बीच कुछ बात-विवाद हो गया था, जिसके तुरंत बाद सुनील ने शो को छोड़ दिया था। सुनील ने पिछले साल एक बयान में कहा था कि यदि भगवान की इच्छा होगी तो कपिल शर्मा के साथ फिर से काम कर सकेंगे। दिसंबर 2018 में ही कपिल शर्मा का शो शुरू हुआ है। हालांकि सुनील ग्रोवर ने स्टार प्लस पर 'कानपुर वाले खुरानाज' शो ला चुके हैं, जिसे कुछ अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिल सका।

 

Bollywood Tadka


 

: Konika

sunil grover hindi newsthe kapil sharma showkapil sharma hindi newsLatest Television Hindi NewsTV Celebs Actors Gossip NewsHindi TV Entertainment NewsTV Reality shows Updates

loading...