बीजेपी सांसद और एक्टर सनी देओल बीते दिनों कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। जिसकी जारनकारी एक्टर ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए फैंस को दी थी। हालांकि अब उनकी ओर से राहत की खबर आई है। अब सनी देओल ने कोरोना को मात दे दी है। लेकिन उनके स्वस्थ होते ही एक्टर के कर्मचारी लक्ष्मण यादव कोरोना से संक्रमित हो गए हैं।
18 Dec, 2020 10:57 AMबॉलीवुड तड़का टीम. बीजेपी सांसद और एक्टर सनी देओल बीते दिनों कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। जिसकी जारनकारी एक्टर ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए फैंस को दी थी। हालांकि अब उनकी ओर से राहत की खबर आई है। अब सनी देओल ने कोरोना को मात दे दी है। लेकिन उनके स्वस्थ होते ही एक्टर के कर्मचारी लक्ष्मण यादव कोरोना से संक्रमित हो गए हैं।
सनी देओल की कोरोना रिपोर्ट अब नेगेटिव आ गई है। अभी वह कुछ दिन मनाली में दशाल कॉटेज में ही रहेंगे। स्वास्थ्य विभाग अभी एक्टर की सेहत पर नजर रखे हुए हैं। लेकिन सनी को कोरोना फ्री होते ही उनके कर्मचारी लक्ष्मण यादव गुरवार को पॉजिटिव आ गए हैं। सनी देओल के दोस्त ने बताया कि अब एक्टर पहले की तरह सुबह सैर व योग कर रहे हैं तथा पूरी तरह स्वस्थ हैं। वह अभी कुछ दिन मनाली में ही आराम करेंगे। वह एक दिसंबर से आइसोलेट थे।
बीएमओ नग्गर डा. रणजीत ने बताया कि सनी देओल पूरी तरह स्वस्थ हो हैं। उन्होंने सनी देओल के कर्मचारी लक्ष्मण यादव के कोरोना से संक्रमित पाए जाने की पुष्टि की है।
बता दें सनी देओल दो महीने पहले अपनी फैमिली के साथ मनाली आए थे। मुंबई में कंधे की सर्जरी करवाने के बाद वह यहां आराम कर रहे थे और हर 15 दिन में कोरोना जांच करवा रहे थे। लेकिन जब एक्टर ने मुंबई लौटने से पहले कोरोना टेस्ट कराया तो उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई थी। जिसके बाद उन्हें मनाली में ही आइसोलेशन में रहना पड़ा। हालांकि अब वो पूरी तरह स्वस्थ हो गए हैं।