main page

सनी लियोन के कंसर्ट को लेकर विरोध, कन्नड़ संगठन ने रखी दी ये शर्त

Updated 26 September, 2018 10:43:13 AM

बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोन 3 नवंबर को बेंगलुरु में लाइव कंसर्ट करेंगी। ये प्रोग्राम राज्य के मान्यता टेक पार्क के पास मौजूद व्हाइट ऑर्किड होटल में होगा। आयोजकों के अनुसार, इसमें सनी की 3 डांस परफॉर्मेंस होगी, जिसमें से एक डांस एक्ट कन्नड़ गाने पर होगा। लेकिन कंसर्ट से पहले ही कन्नड़ कार्यकर्ताओं का

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोन 3 नवंबर को बेंगलुरु में लाइव कंसर्ट करेंगी। ये प्रोग्राम राज्य के मान्यता टेक पार्क के पास मौजूद व्हाइट ऑर्किड होटल में होगा। आयोजकों के अनुसार, इसमें सनी की 3 डांस परफॉर्मेंस होगी, जिसमें से एक डांस एक्ट कन्नड़ गाने पर होगा। लेकिन कंसर्ट से पहले ही कन्नड़ कार्यकर्ताओं का हंगामा शुरू हो गया है। उन्होंने एक शर्त रख दी है।

 

Bollywood Tadka


कन्नड़ कार्यकर्ताओं को सनी लियोन के इवेंट की जानकारी मिलते ही उन्होंने विरोध करना शुरू कर दिया। सनी पर बैन की मांग करते हुए उन्होंने बड़े प्रदर्शन की धमकी दी थी। लेकिन अब कार्यकर्ताओं ने नरमी बरतते हुए सनी का कंसर्ट होने की छूट तो दे दी है, लेकिन उन्होंने एक शर्त भी रख दी है। कन्नड़ कार्यकर्ता चाहते हैं कि सनी सिर्फ कन्नड़ गानों पर ही परफॉर्म करें। कर्नाटक रक्षना वेदिका के प्रमुख प्रवीन शेट्टी ने एक इंटरव्यू में कहा, ''हम सनी लियोन के शहर में परफॉर्म करने के खिलाफ नहीं हैं। वे बेझिझक परफॉर्म कर सकती हैं। लेकिन हम चाहते हैं कि कन्नड़ को प्रमोट किया जाए।''

 

Bollywood Tadka

: Konika

sunny leonebengaluru concertcontroversy

loading...