कुछ समय पहले ही मां बनीं सनी लियोनी बेटी निशा और पति डेनियल के साथ एयरपोर्ट...
14 Sep, 2017 01:13 AMमुंबईः कुछ समय पहले ही मां बनीं सनी लियोनी बेटी निशा और पति डेनियल के साथ एयरपोर्ट पर नजर आईं। बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोनी ने कुछ ही समय पहले बेटी निशा कौर को गोद लिया है। अब सनी जहां भी जाती हैं बेटी उनके साथ होती है।
कल मुंबई एयरपोर्ट पर सनी लियोनी और उनके पति नज़र आए और उनके साथ बेटी निशा भी थी।
बेटी निशा को डेनियल ने गोद में ले रखा था। इस दौरान जब निशा कैमरे से डरती दिखीं तो डेनियल ने उनका चेहरा छुपा लिया।
वहीं सनी लियोनी भी बेटी को कैमरे से बचाती नज़र आईं। आपको बता दें कि निशा करीब दो साल की हैं. इसी साल जुलाई में सनी लियोनी ने निशा को गोद लिया है।