main page

रिया का सपोर्ट कर रहे मीडिया चैनल्स पर भड़के सुशांत के पारिवारिक वकील, बोले-ये सब नहीं रुकने पर होगी कानूनी कार्रवाई

Updated 03 September, 2020 12:05:58 PM

सुशांत सिंह राजपूत के परिवार के वकील एक्टर को न्याय दिलाने की लड़ाई लड़ रहे हैं। अब तक वो सुशांत मामले में रिया और मुंबई पुलिस पर कई तरह के गंभीर आरोप लगा चुके हैं। वहीं अब उन्होंने रिया का सपोर्ट कर करहे कुछ मीडिया चैनल्स पर अपना  गुस्सा निकाला है। उनका कहना है कि कुछ मीडिया चैनल एक तरह का कैंपेन चला रहे हैं।

बॉलीवुड तड़का टीम. सुशांत सिंह राजपूत के परिवार के वकील एक्टर को न्याय दिलाने की लड़ाई लड़ रहे हैं। अब तक वो सुशांत मामले में रिया और मुंबई पुलिस पर कई तरह के गंभीर आरोप लगा चुके हैं। वहीं अब उन्होंने रिया का सपोर्ट कर करहे कुछ मीडिया चैनल्स पर अपना  गुस्सा निकाला है। उनका कहना है कि कुछ मीडिया चैनल एक तरह का कैंपेन चला रहे हैं।

Bollywood Tadka


प्रेस कॉन्फ्रेंस में वकील विकास सिंह ने कहा कि कुछ चैनल में कैंपेन जैसा चलाया जा रहा है। इसमें दिखाया जा रहा है कि सुशांत के पास बड़ा इंश्योरेंस था जिसमें उनको अगर सुसाइड दिखाया जाता तो पैसा नहीं मिलता इसलिए कहानी बदली गई। मैं बताना चाहता हूं कि सुशांत का कोई लाइफ इंश्योरेंस नहीं था।'<


विकास सिंह ने आगे कहा कि ये सब आरोपी को बचाने कि लिए किया जा रहा है। एक सांठ गांठ के चलते चलाया जा रहा है। अगर आज के बाद ये नहीं रुका तो जिन चैनल्स पर ये चल रहा है उन पर हमें कानूनी कार्रवाई करनी पड़ेगी।

Bollywood Tadka
साथ ही उन्होंने कहा कि अगर सुशांत की जिंदगी पर कोई भी फिल्म बनाता है या कोई किताब लिखता है तो सुशांत के पिता से अनुमति लेनी पड़ेगी। अगर इसके बाद भी कोई ऐसा करता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।' 

Bollywood Tadka


बता दें सुशांत सिंह राजपूत का 14 जून को निधन हो गया था और वो अपने बांद्रा स्थित फ्लैट में पंखे से लटकते हुए पाए गए थे। उनकी मौत के बाद सारा मामला पुलिस ने अपने हाथ ले लिया। हालांकि सुशांत की मौत को 3 महीने पूरे होने को हैं, लेकिन उन्हें अभी तक न्याय नहीं मिल पाया है। 

 

   

: suman prajapati

Sushant family lawyervikas singhmedia channelsRhea chakrabortyTelevision NewsBollywood News and GossipBox Office Masala NewsBollywood Celebrity Newsentertainment news

loading...