main page

अब कोरोना की चपेट में आए दिवंगत सुशांत सिंह के बेस्ट फ्रेंड महेश शेट्टी, संक्रमित होने से पहले कर रहे थे लोगों की मदद

Updated 06 May, 2021 09:23:26 AM

कोरोना वायरस की दूसरी लहर देश के लिए बेहद घातक साबित हो रही है। ये वायरस लगातार भारी संख्या में अपनी चपेट में लेता जा रहा है। वहीं अब दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के बेस्ट फ्रेंड महेश शेट्टी भी कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं, जिसके बाद वह घर पर ही क्वारंटाइन हो गए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक महेश शेट्टी को कोरोना के हल्के लक्षण हैं। घर पर क्वारंटाइन होकर वह डॉक्टर की सलाह के मुताबिक दवाइयां ले रहे हैं।

बॉलीवुड तड़का टीम. कोरोना वायरस की दूसरी लहर देश के लिए बेहद घातक साबित हो रही है। ये वायरस लगातार भारी संख्या में अपनी चपेट में लेता जा रहा है। वहीं अब दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के बेस्ट फ्रेंड महेश शेट्टी भी कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं, जिसके बाद वह घर पर ही क्वारंटाइन हो गए हैं।

Bollywood Tadka

 

रिपोर्ट के मुताबिक महेश शेट्टी को कोरोना के हल्के लक्षण हैं। घर पर क्वारंटाइन होकर वह डॉक्टर की सलाह के मुताबिक दवाइयां ले रहे हैं। 


बता दें, कोरोना पॉजिटिव आने से पहले महेश शेट्टी लोगों की काफी मदद कर रहे थे। इतना ही नहीं उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए लोगों से भी पीड़ितों की मदद करने की अपील की थी। महेश ने कोरोना पीड़ितों की मदद के लिए पीएम और सीएम फंड में भी अपना योगदान दिया था।
काम की बात करें तो महेश शेट्टी एक फेमस टीवी एक्टर हैं। उन्होंने टीवी शो 'किस देश में है मेरा दिल' से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद वह  सुशांत सिंह राजपूत और अंकिता लोखंडे के सीरियल 'पवित्र रिश्ता' में नजर आए। वहीं अब वह जल्द ही अजय देवगन, संजय दत्त और सोनाक्षी सिन्हा की अपकमिंग फिल्म 'भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया' में भी दिखाई देंगे। 

Content Writer: suman prajapati

Sushant Singhbest friendMahesh ShettytestedCorona positiveTV NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsTV Celebrity NewsEntertainment

loading...