एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के आज भले ही हमारे बीच मौजूद नहीं हैं लेकिन सुशांत से जुड़ी यादें उनके चाहनेवालों के दिल में हमेशा जिंदा है। जीवन के अंतिम पड़ाव में इकलौते जवान बेटे के यूं चले जाने का दुख क्या होता है ये वहीं समझ सकता है जो इस दर्द से गुजर रहा है या गुजर चुका हो।सुशांत तो चले गए... लेकिन उनकी बहनें अपने इकलौते भाई की तस्वीरों को देख उनके साथ बिताए खुशनुमा पलों को अक्सर याद करती रहती हैं। हाल ही में सुशांत की बड़ी बहन प्रियंका सिंह ने एक अनदेखी तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर में सुशांत बेहद
10 Aug, 2021 02:10 PMमुंबई: एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के आज भले ही हमारे बीच मौजूद नहीं हैं लेकिन सुशांत से जुड़ी यादें उनके चाहनेवालों के दिल में हमेशा जिंदा है। जीवन के अंतिम पड़ाव में इकलौते जवान बेटे के यूं चले जाने का दुख क्या होता है ये वहीं समझ सकता है जो इस दर्द से गुजर रहा है या गुजर चुका हो।
सुशांत तो चले गए... लेकिन उनकी बहनें अपने इकलौते भाई की तस्वीरों को देख उनके साथ बिताए खुशनुमा पलों को अक्सर याद करती रहती हैं। हाल ही में सुशांत की बड़ी बहन प्रियंका सिंह ने एक अनदेखी तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर में सुशांत बेहद प्यार से अपने बहनी के सिर पर किस करते दिख रहे हैं।
भाई का प्यार पाकर बहन की आखों में भी अलग तरह की चमक दिख रही है। तस्वीर के साथ प्रियंका ने लिखा-मैं आपसे थोड़ा पीछे हूं, आपका हाथ पकड़ने के लिए काफी करीब हूं... सुरक्षित यात्रा मेरे सबसे प्यारे दोस्त, रास्ते में मिलते हैं। अनंत प्रेम और कृतज्ञता, आपकी सोना दी!️"। प्रियंका के इस पोस्ट पर सुशांत के फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं। इतना ही नहीं बॉलीवुड एक्ट्रेस और सुशांत की एक्स गर्लफ्रेंड कृति सेनन ने भी इस पोस्ट को लाइक किया है।
बता दें कि कृति जब सुशांत को डेट कर रही थीं, तब वह उनकी बहनों के भी बेहद क्लोज़ थीं। खासतौर से कृति सेनन और प्रियंका सिंह के बीच काफी अच्छी बॉन्डिंग थी। उसी दौरान दोनों ने एक दूसरे को सोसल मीडिया पर फॉलो करना शुरु किया था। सुशांत से ब्रेकअप के बाद भी कृति ने प्रियंका के साथ बॉन्डिंग खत्म नहीं की थी।
सुशांत ने 14 जून 2020 में अपने मुंबई स्थित घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। जिसके बाद से अब उनकी आत्महत्या एक गुत्थी की तरह बनी हुई है। केस की सीबीआई जांच कर रही हैं। कोई इसे डिप्रेशन से जोड़ रहा है तो कोई बॉलीवुड में फैले नेपोटिज्म से जोड़ रहा है। इस केस में ड्रग केस भी एंट्री हो गई है। केस में तो आए दिन कई खुलासे हुए लेकिन 1 साल बीतने के बाद भी सुशांत को न्याय नहीं मिला। फिलहाल सुशांत के परिवारवाले और फैंस अब भी न्याय की आस लगाए बैठे हैं।