एक्ट्रेस सुष्मिता सेन की भाभी और एक्ट्रेस चारू असोपा मां बनने वाली है। इन दिनों एक्ट्रेस अपने प्रेग्नेंसी टाइम को एंजॉय कर रही है। कपल इस समय बेहद खुश है। आज का दिन भी चारू और उनके पति राजीव सेन के लिए बेहद खास है। 14 जून को दोनों की सगाई हुई थी। कपल की सगाई को आज 2 साल पूरे हो गए है। चारू ने तस्वीरें शेयर कर खुशी जाहिर की है।
14 Jun, 2021 06:58 PMमुंबई. एक्ट्रेस सुष्मिता सेन की भाभी और एक्ट्रेस चारू असोपा मां बनने वाली है। इन दिनों एक्ट्रेस अपने प्रेग्नेंसी टाइम को एंजॉय कर रही है। कपल इस समय बेहद खुश है। आज का दिन भी चारू और उनके पति राजीव सेन के लिए बेहद खास है। 14 जून को दोनों की सगाई हुई थी। कपल की सगाई को आज 2 साल पूरे हो गए है। चारू ने तस्वीरें शेयर कर खुशी जाहिर की है।
तस्वीरों में चारू व्हाइट गाउन में नजर आ रही है। इसके साथ एक्ट्रेस ने हील पहनी हुई है। मिनिमल मेकअप और ओपन हेयर्स से एक्ट्रेस ने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है। इस लुक में एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत लग रही है। वहीं राजीव व्हाइट कोट और पैंट में हैंडसम लग रहे हैं। दोनों एक-साथ काफी जच रहे हैं। फैंस इन तस्वीरों को खूब प्यार दे रहे हैं।
बता दें साल 2019 में चारू और राजीव ने शादी की थी। दोनों की मुलाकात एक मॉल में हुई थी, जिसके बाद दोनों में प्यार हुआ और फिर शादी हो गई। दोनों ने पहले कोर्ट मैरिज की। इसके बाद कपल ने गोवा में डेस्टिनेशन वेडिंग की।