पूर्व यूनिवर्स और बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन गुरुवार को ताजमहल पहुंची। उन्होंने यहां करीब आधे घंटे का वक्त बिताया। इस दौरान उन्होंने कई तस्वीरें भी खिंचवाई...
25 Oct, 2018 06:06 PMमुंबई: पूर्व यूनिवर्स और बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन गुरुवार को ताजमहल पहुंची। उन्होंने यहां करीब आधे घंटे का वक्त बिताया। इस दौरान उन्होंने कई तस्वीरें भी खिंचवाई।
इस दौरान सुष्मिता ब्लैक टॉप के साथ जींस और ब्लैक हैट के साथ गॉगल्स पहने काफी कूल अंदाज में नजर आईं।
एक बार तो उनकी तस्वीर देख फैंस उनको पहचान नही पाए। सुष्मिता को देख वहां फैंस की भीड़ उमड़ पड़ी।
हर कोई उनके साथ तस्वीर खिंचवाने की कोशिश करने लगा। सुष्मिता को अपने साथ देखकर उनके फैंस हैरान रह गए।
वहीं सुष्मिता ने भी अपने फैंस को नाराज नहीं किया और स्कूल के स्टूडेंट के साथ तस्वीरें क्लिक करवाईं।
सुष्मिता के परिवार वाले भी साथ नजर आए।
उन्होंने अपनी कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम अकाउंट पर फैंस के साथ भी शेयर की हैं।
सूत्रों के मुताबिक ताजमहल में लगभग आधा घंटा बिताने के बाद सुष्मिता होटल के लिए रवाना हो गईं।