main page

Swara Bhaskar ने एयरपोर्ट पर फ्लॉंट किया बेबी बंप, ब्लैक ड्रेस में क्यूट दिखीं एक्ट्रेस

Updated 18 June, 2023 10:49:00 AM

कपल का ये प्यारा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

मुंबई। स्वरा भास्कर बीते कुछ समय से लगातार सुर्खियों में बनी हुईं हैं। एक्ट्रेस ने पहले अपनी शादी को लेकर खूब चर्चा बटोरी अब स्वरा अपनी प्रेगनेंसी को लेकर खबरों में बनी हुईं हैं। एक्ट्रेस ने 16 फरवरी 2023 को राजनेता फहद अहमद के साथ अपनी शादी की थी।

शादी के 4 महीने बाद ही स्वरा ने ये गुडन्यूज शेयर कर सभी को हैरान कर दिया था। एक्ट्रेस ने पोस्ट करते हुए लिखा था, “कभी-कभी आपकी सभी प्रार्थनाओं का उत्तर एक साथ मिलता है! जैसे ही हम एक पूरी नई दुनिया में कदम रखते हैं, धन्य, आभारी, उत्साहित (और अनजान!)!   ❤️✨🙏🏽।”

 

इसी के चलते बीते शनिवार शाम स्वरा भास्कर और फहाद अहमद को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस दौरान एक्ट्रेस ब्लैक शॉर्ट ड्रेस में बेबी बंप फ्लॉन्ट करते नजर आईं। एक्ट्रेस ने मीडिया को बेबी बंप के साथ कई पोज दिए। स्वरा ने जाते जाते पति को गले लगाया और किस किया।

कपल का ये प्यारा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।  

 

Sub Editor: Diksha Raghuwanshi

Swara BhaskerFahad AhmadBABY BUMPAIRPORTMEDIAPOSESHORT DRESS

loading...