एक्ट्रेस स्वरा भास्कर अक्सर अपने विवादित बयानों के चलते सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में एक बार फिर स्वरा चर्चा में हैं, लेकिन इस बार वजह उनका कोई विवादित बयान नहीं, बल्कि अपनी नेकी के चलते वो खबरों में हैं। हाल ही में स्वारा मेरठ में कूड़े के ढेर में मिली बच्ची अपर्णा से मिलीं और कई सारे बेबी केयर प्रोडक्ट्स भी किए डोनेट किए। इस नेकी के के लिए फैंस स्वरा की खूब सराहना कर रहे हैं। दरअसल, हाल ही में स्वरा फिल्म के काम से लखनऊ गई थीं और वहीं से उन्होंने बदायूं के नेकपुर में संचालित विशेषज्ञ दत्त
08 Apr, 2021 10:52 AMबॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस स्वरा भास्कर अक्सर अपने विवादित बयानों के चलते सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में एक बार फिर स्वरा चर्चा में हैं, लेकिन इस बार वजह उनका कोई विवादित बयान नहीं, बल्कि अपनी नेकी के चलते वो खबरों में हैं। हाल ही में स्वारा मेरठ में कूड़े के ढेर में मिली बच्ची अपर्णा से मिलीं और कई सारे बेबी केयर प्रोडक्ट्स भी किए डोनेट किए। इस नेकी के के लिए फैंस स्वरा की खूब सराहना कर रहे हैं।
दरअसल, हाल ही में स्वरा फिल्म के काम से लखनऊ गई थीं और वहीं से उन्होंने बदायूं के नेकपुर में संचालित विशेषज्ञ दत्तक ग्रहण अभिकरण में डोनेशन दिया। एक्ट्रेस मेरठ में कचरे के ढेर में मिली अपर्णा से भी मिली और वहां बच्चों के साथ पूरा दिन बिताया। इतना ही नहीं एक्ट्रेस ने बच्चों के लिए 1000 डायपर और बेबी केयर प्रोडक्ट्स दत्तक केंद्र में भिजवाए हैं। साथ ही एक्ट्रेस ने वहां के संचालक अनूप कुमार सक्सेना और प्रबंधक प्रियंका जौहरी से वादा किया था के वह इन बच्चों से जल्द ही दोबारा मिलेंगी।
संचालक अनूप ने बताया कि स्वरा हमारे दत्तक ग्रहण अभिकरण बदायूं में आईं और उन्होंने मेरठ में कूड़े के ढेर में मिली बच्ची को अपने गले लगाया और दुलार किया। उनका मन अनाथ बच्चों के लिए काफी व्यथित दिखा।