आज पूरा भारत 71वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। गणतंत्र दिवस के मौके पर फिल्मी सितारें भी पूरे जोश में नजर आए। वरुण धवन, कियारा आडवाणी से लेकर डायना पेंटी तक ने इस मौके पर तस्वीरें शेयर कर देशवासियों को बधाई दी।
26 Jan, 2020 03:47 PMमुंबई: आज पूरा भारत 71वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। गणतंत्र दिवस के मौके पर फिल्मी सितारें भी पूरे जोश में नजर आए। वरुण धवन, कियारा आडवाणी से लेकर डायना पेंटी तक ने इस मौके पर तस्वीरें शेयर कर देशवासियों को बधाई दी।
वहीं सैफ अली खान और करीना कपूर खान के लाडले तैमूर भी इस दिन को सेलिब्रेट करते दिखे।
गणतंत्र दिवस सेलिब्रेशन के दौरान तैमूर काफी खुश भी नजर आए।उन्होंने अपने घर पर झंडा फहराया है जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।
तैमूर ने इस दौरान कुर्ता-पजामा पहना हुआ है जिसमें वह बहुत क्यूट लग रहे हैं। इसके साथ ही तैमूर ने छोटे-छोटे झंडे भी हाथ में पकड़ रखे हैं।
बता दें कि तैमूर पैपराजी के फेवरेट स्टारकिड्स में से एक हैं। वे काफी कैमरा फ्रेंडली भी हैं। हाल ही में मुंबई में एक इवेंट हुआ जहां रितेश देशमुख, सोहा अली खान, करीना कपूर खान, मीरा राजपूत अपने बच्चों को लेकर पहुंचे।
तैमूर जब इवेंट में करीना संग पहुंचे तो वे कार्टून कैरेक्टर 'पैपा पिग' को दिखकर काफी एक्साइटेड हो गए और उन्हें देखकर कूदने लगे। इस दौरान का वीडियो सोशल साइट पर काफी वायरल हो रहा है।