main page

केयरटेकर के साथ आउटिंग पर निकले तैमूर,पापा की गोद में जाने की जिद्द करते आए नजर

Updated 24 September, 2018 01:22:15 PM

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना और सैफ के लाडले तैमूर अपनी क्यूट तस्वीरों की वजह सोशल मीडिया सुर्खियों में रहते हैं। तैमूर की पॉपुलेरिटी दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। हाल ही में एक बार फिर से तैमूर का क्यूट अंदाज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

मुंबईः बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना और सैफ के लाडले तैमूर अपनी क्यूट तस्वीरों की वजह सोशल मीडिया सुर्खियों में रहते हैं। तैमूर की पॉपुलेरिटी दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। हाल ही में एक बार फिर से तैमूर का क्यूट अंदाज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

Bollywood Tadka

 

तस्वीरों में तैमूर अपने पापा सैफ अली खान से जिद्द करते हुए दिखाई दे रहे हैं। दरअसल, तैमूर को उनके केयरटेकर ने गोद में उठाया है, लेकिन वह सैफ के पास जाने की जिद्द कर रहे हैं। उनके आउटफिट की बात करें तो छोटे नवाब अक्सर क्यूट और चुलबुले अंदाज में नजर आते हैं।

Bollywood Tadka

इस बार भी वह ग्रे कलर की टी शर्ट और डार्क ग्रीन कलर की कैप्री पहने क्यूट अंदाज में नजर आए। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 

Bollywood Tadka

 

बता दें कि जब से करीना और सैफ के छोटे नवाब तैमूर का जन्म हुए है तब से उनकी पॉपुलेरिटी किसी स्टार से कम नही है।बिखरे हुए बाल और चेहरे पर इतनी मासूमियत किसी के भी दिल को झट से अपना बनाने के लिए काफी है।

Bollywood Tadka

नन्हें तैमूर बचपन से ही स्टाइल आइकॉन बन चुके हैं। उनके क्यूट अंदाज को लोग काफी पसंद करते हैं। तैमूर अपने जन्म से ही सभी के चाहिते बने हुए हैं। सोशल मीडिया पर उनके लाखों फॉलोवर्स हैं। इतना ही नही उनके नाम से ना जाने कितने ही इंस्टाग्राम अकाउंट बने हैं।

Bollywood Tadka

 

Bollywood Tadka

 

Bollywood Tadka

 

: Neha

taimur ali khancute pictures

loading...