main page

पापा सैफ की तरह ही नवाबी शौंक रखते हैं तैमूर, एक बार फिर की घुड़सवारी

Updated 09 February, 2019 11:04:34 AM

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना और सैफ के लाडले की पॉपुलेरिटी किसी स्टार से कम नहीं है। वह अक्सर अपनी क्यूट तस्वीरों की वजह से सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। हाल ही में छोटे नवाब को घोड़े की सवारी करते देखा गया।

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना और सैफ के लाडले की पॉपुलेरिटी किसी स्टार से कम नहीं है। वह अक्सर अपनी क्यूट तस्वीरों की वजह से सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। हाल ही में छोटे नवाब को घोड़े की सवारी करते देखा गया। 

Bollywood Tadka,तैमूर अली खान इमेज

इस दौरान नन्हें तैमूर ब्लू कलर की टी-शर्ट और ब्लैक पैंट पहने हुए दिखे। इसके साथ ही उन्होंने जैकेट पहना था जिसमें वह हमेशा की तरह क्यूट अंदाज में नजर आए। तस्वीरों में उनका पूरा ध्यान केवल घुड़सवारी पर दिखा।

Bollywood Tadka,तैमूर अली खान इमेज

तस्वीरों में तैमूर के केयरटेकर उनको घुड़सवारी कराते हुए दिख रहे हैं। वहीं कुछ तस्वीरों में वह पूल साइड पर मस्ती करते भी दिख रहे हैं। तस्वीरों में वह अपनी नैनी के साथ पूल के पानी को छूने की कोशिश करते और हंसते नजर आ रहे हैं। 

Bollywood Tadka,तैमूर अली खान इमेज
 

सोशल मीडिया के किंग हैं तैमूर

छोटे नवाब बचपन से ही स्टाइल आइकन बन चुके हैं। उनके क्यूट अंदाज और चुलबुली हरकतों को फैंस काफी पसंद करते हैं। तैमूर अपने जन्म से ही सबके चहेते बने हुए हैं।

Bollywood Tadka,तैमूर अली खान इमेज

सोशल मीडिया पर उनके लाखों फॉलोअर्स हैं। इतना ही नहीं उनके नाम से कई इंस्टाग्राम अकाउंट बने हुए हैं जिसे लोग काफी फॉलो करते हैं।

Bollywood Tadka,तैमूर अली खान इमेज

नन्हें तैमूर की एक झलक पाने के लिए लोग बेताब रहते हैं। इतना ही नहीं तैमूर सोशल साइट पर सबसे ज्यादा सर्च किए जाते हैं। 

Bollywood Tadka,तैमूर अली खान इमेज
 

: Smita Sharma

taimur ali khan hindi newshorse ridingpicturesBollywood Hindi NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala Hindi NewsBollywood Celebrity Hindi News

loading...