main page

मामा आदर के साथ टॉयज से खेलते नजर आए तैमूर, वीडियो वायरल

Updated 19 September, 2018 12:38:05 PM

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना और सैफ के लाडले तैमूर अपनी क्यूट तस्वीरों की वजह सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। तैमूर की पॉपुलेरिटी दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। हाल ही में तैमूर मां करीना के साथ उनकी बुआ रीमा जैन के घर गणपति पूजा करने पहुंचे।

मुंबईः बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना और सैफ के लाडले तैमूर अपनी क्यूट तस्वीरों की वजह सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। तैमूर की पॉपुलेरिटी दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। हाल ही में तैमूर मां करीना के साथ उनकी बुआ रीमा जैन के घर गणपति पूजा करने पहुंचे।

 

Bollywood Tadka

इस दौरान की तैमूर की कुछ क्यूट वीडियोज सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं। वीडियो में तैमूर मामा आदर जैन के साथ टॉयज से खेलते नजर आ रहे हैं। वीडियो में अदार भांजे तैमूर को एक बॉल जैसे खिलौने को लात मारने की कहते दिख रहे हैं।

 

 

तैमूर भी मामा की बात मानते हुए एक के बाद एक कई कोशिशें करते हैं लेकिन तैमूर उसे ठीक से हिट नहीं कर पाते। खेलते हुए तैमूर ने इतनी जोरदार लात मारी कि खिलौने के सैल ही हिल गए और मामा आदर को उसे दोबारा स्टार्ट करना पड़ता है।

 

 

बता दें कि तैमूर अपने जन्म से ही सभी के चाहिते बने हुए हैं। सोशल मीडिया पर उनके लाखों फॉलोवर्स हैं। इतना ही नही उनके नाम से ना जाने कितने ही इंस्टाग्राम अकाउंट बने हैं। डेढ़ साल के तैमूर बॉलीवुड के किसी स्टार एक्टर से कम नहीं हैं। पिछले कुछ दिनों से तैमूर अब मीडिया को देखकर पोज़ भी देते हैं और क्यूट सी स्माइल दे कर सभी को इंप्रेस करते हैं।

 

: Neha

taimur ali khanplayingmamaaadar jain

loading...