बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना और सैफ के लाडले की पॉपुलेरिटी किसी स्टार से कम नहीं है। वह अक्सर अपनी क्यूट तस्वीरों की वजह से सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। इन तस्वीरों में तैमूर पापा सैफ और मम्मी करीना के साथ दिख रहे हैं।
23 Jan, 2019 10:02 AMमुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना और सैफ के लाडले की पॉपुलेरिटी किसी स्टार से कम नहीं है। वह अक्सर अपनी क्यूट तस्वीरों की वजह से सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। इन तस्वीरों में तैमूर पापा सैफ और मम्मी करीना के साथ दिख रहे हैं।
तस्वीरों में तैमूर अपने पापा सैफ और मम्मी करीना के साथ फुटपाथ पर चलते दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान छोटे नवाब ब्लू कलर की टी-शर्ट औरशॉर्ट्स पहने हुए हमेशा की तरह क्यूट अंदाज में नजर आ रहे हैं। बिखरे हुए बाल और चेहरे पर मासूमियत किसी के भी दिल को झट से अपना बना लेने के लिए काफी है।
इस दौरान तैमूर एक हाथ में गिटार पकड़े और एक हाथ से पापा सैफ का हाथ थामें हैं। वहीं पीछे करीना चल रही हैं। करीना भी पैंट और टीशर्ट में नजर आ रही हैं। सैफ व्हाइट शाॅर्ट कुर्ता और शॉर्ट्स पहने कैजुअल लुक में दिखे। तैमूर को अक्सर उनके पैरेंट्स के साथ स्पॉट किया जाता है।
बता दें कि तैमूर कैमरा फ्रेंडली हो गए हैं। वे पैपराजी को देखकर भागते नहीं है, बल्कि पोज देते नजर आते हैं। छोटे नवाब बचपन से ही स्टाइल आइकन बन चुके हैं। उनके क्यूट अंदाज और चुलबुली हरकतों को फैंस काफी पसंद करते हैं। तैमूर अपने जन्म से ही सबके चहेते बने हुए हैं। सोशल मीडिया पर उनके लाखों फॉलोअर्स हैं।
इतना ही नहीं उनके नाम से कई इंस्टाग्राम अकाउंट बने हुए हैं जिसे लोग काफी फॉलो करते हैं। नन्हें तैमूर की एक झलक पाने के लिए लोग बेताब रहते हैं। इतना ही नहीं तैमूर सोशल साइट पर सबसे ज्यादा सर्च किए जाते हैं।