सैफ अली खान और करीना कपूर खान के बेटे तैमूर अली खान इंटरनेट सेंसेशन हैं। तैमूर की तस्वीरों का इंतज़ार उनके लाखों फैंस को बेसब्री से रहता है, यही वजह है कि उनकी तस्वीर आते ही इंटरनेट पर वायरल होती है।
06 Sep, 2019 01:20 PMबॉलीवुड तड़का टीम। सैफ अली खान और करीना कपूर खान के बेटे तैमूर अली खान इंटरनेट सेंसेशन हैं। तैमूर की तस्वीरों का इंतज़ार उनके लाखों फैंस को बेसब्री से रहता है, यही वजह है कि उनकी तस्वीर आते ही इंटरनेट पर वायरल होती है। पैपराजी लगभग हर दिन उनकी तस्वीरें क्लिक करते हैं।
हाल ही में, अपनी मम्मी करीना के साथ तैमूर की एक नई तस्वीर सामने आई है। जिसमे, माँ और बेटे को एक जैसे लुक में ब्लू डेनिम के साथ ब्लैक टी-शर्ट पहने हुए देख सकते हैं। तैमूर बेबो का हाथ पकड़े हुए हैं, तस्वीर किसी जंगल में क्लिक की गई है।
वर्कफ़्रंट पर, करीना अगली बार राज मेहता की 'गुड न्यूज' में अक्षय कुमार, दिलजीत दोसांझ और कियारा आडवाणी के साथ दिखाई देंगी। वह इरफान खान अभिनीत फिल्म 'अंग्रेजी मीडियम' और करण जौहर की मल्टी-स्टारर पीरियड ड्रामा 'तख्त' में भी नजर आएंगी।