main page

मम्मी करीना संग मासी करिश्मा से मिलने पहुंचे तैमूर, फोटोग्राफर्स को देख पोज देने के लिए की जिद्द

Updated 10 September, 2018 12:35:19 PM

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना और सैफ के लाडले तैमूर की पॉपुलेरिटी दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। हाल ही में एक बार फिर से नन्हें तैमूर नैनी और केयरटेकर के साथ बांद्रा में शॉपि‍ंग करते हुए नजर आए...

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना और सैफ के लाडले तैमूर की पॉपुलेरिटी दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। हाल ही में तैमूर मम्मी करीना के साथ मासी करिश्मा के घर पहुंचे। 

Bollywood Tadka


इस दौरान उन्होंने ब्लू कलर की शर्ट और शॉर्टस पहनी थी जिसमें वह हर बार की तरह बेहद क्यूट लग रहे हैं। वहीं मम्मी करीना पिंक टीशर्ट के साथ डेनिम पहने हुए ग्लैमरस अंदाज में नजर आईं।

Bollywood Tadka

इस दौरान तैमूर मीडिया कैमरा को देख खिलखिलाते हुए शरारती अंदाज में दिखे। तैमूर कैमरे को पोज देने में इतने बिजी हो गए कि मम्मी करीना उन्हें घर के अंदर खिंचती रही लेकिन वो मुड़-मुड़कर कैमरे को देखते रहे। तैमूर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं जिन्हें लोग काफी पसंद कर रहे हैं। 

Bollywood Tadka

बता दें कि देश में तैमूर के चाहने वालों कर संख्या सैंकड़ों में है इसलिए सोशल मीडिया पर उनके नाम से ना जाने कितने फैन क्लब्स एक्टिव है। आए दिन तैमूर किसी ना किसी वजह के स्पॉट होते रहते हैं।

Bollywood Tadka

उनके हर क्यूट अंदाज को लोग पसंद करते हैं। तैमूर आज के दौर में अपने एक्टर माता-पिता से भी बड़े स्टार बन चुके हैं। उनकी एक झलक पाने के लिए लोग बेताब रहते हैं। तैमूर की पॉपुलरिटी किसी बॉलीवुड स्टार से कम नहीं हैं। 

Bollywood Tadka
 

: Neha

taimur ali khankareena kapoor khanlatest picturesspottedoutsidekarishma kapoorhouseshopping

loading...