main page

Bollywood Top News: तापसी पन्नू की प्री-वेडिंग तस्वीरों ने भी इंटरनेट पर मचाया धमाल,इंडिया में प्रियंका की लाडली की पहली होली

Updated 26 March, 2024 06:15:08 PM

मनोरंजन जगत में 26 मार्च का दिन कई खबरें लेकर आया। जहां एक तरफ तापसी पन्नू की शादी की खबरों ने खूब सुर्खियां बटोरी। रूमर्स फैले हुए हैं कि तापसी पन्नू ने बॉयफ्रेंड मैथियास से उदयपुर में गुपचुप शादी कर ली है। इतना ही नहीं कुछ तस्वीरें भी सामने आईं जिन्हें कपल की प्री-वेडिंग की बताया जा रहा है। यही नहीं शादी की खबरों के बीच तापसी की होली सेलिब्रेशन की तस्वीरें भी सामने आईं जिसमें वह माथे पर  कुछ इस तरह से रंग लगाए नजर आईं कि हर कोई उसे सिंदूर समझ रहा है।

मुंबई: मनोरंजन जगत में 26 मार्च का दिन कई खबरें लेकर आया। जहां एक तरफ तापसी पन्नू की शादी की खबरों ने खूब सुर्खियां बटोरी। रूमर्स फैले हुए हैं कि तापसी पन्नू ने बॉयफ्रेंड मैथियास से उदयपुर में गुपचुप शादी कर ली है। इतना ही नहीं कुछ तस्वीरें भी सामने आईं जिन्हें कपल की प्री-वेडिंग की बताया जा रहा है। यही नहीं शादी की खबरों के बीच तापसी की होली सेलिब्रेशन की तस्वीरें भी सामने आईं जिसमें वह माथे पर  कुछ इस तरह से रंग लगाए नजर आईं कि हर कोई उसे सिंदूर समझ रहा है। इसके अलावा बी-टाउन स्टार्स की होली सेलिब्रेशन की तस्वीरों ने भी खूब चर्चा बटोरी। पढ़ें मनोरंजन जगत से जुड़ी खबरें....

 

तापसी पन्नू-मैथियास बो की वेडिंग की इनसाइड तस्वीरें !

 

बी-टाउन के गलियारों में इस समय सिर्फ तापसी पन्नू की पर्सनल लाइफ के चर्चे हैं। खबरें हैं कि तापसी पन्नू रियल लाइफ में दुल्हनिया बन गई हैं। जी हां... तापसी पन्नू ने अपने लाॅन्ग टाइम बाॅयफ्रेंड मैथियास बो से शादी रचा ली है। रूमर्स फैले हुए हैं कि तापसी पन्नू ने बॉयफ्रेंड मैथियास से उदयपुर में गुपचुप शादी कर ली है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक तापसी ने 23 मार्च को फैमिली और अपने बेहद क्लोज फ्रेंड्स की मौजूदगी में शादी की थी।वहीं खबरे ये भी है कि कपल ने क्रिश्चियन और सिख रीति रिवाजों से वेडिंग की है। शादी के रूमर्स के बीच तापसी और मैथियास बो ने इन पर कोई रिएक्शन नहीं दिया है हालांकि एक्ट्रेस के कईं दोस्त ने अपने इंस्टा पर कईं तस्वीरें पोस्ट की हैं।

 

मांग में सिंदूर सजाए तापसी तन्नू

 

बाॅलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू इस समय अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी चर्चा में हैं।  सोमवार (25 मार्च) को खबर आई कि तापसी पन्नू लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड मैथियास बो संग शादी के बंधन में बंध गई हैं। कपल ने  उदयपुर में शादी रचाई जिसमें सिर्फ क्लोज फ्रेंड और रिश्तेदार शामिल थे।  शादी की खबरों के बीच तापसी की एक तस्वीर सामने आई है जो होली की है। तस्वीर में तापसी मैथियास बो और दोस्तों के साथ नजर आ रही हैं। सभी रंगों में सराबोर है। ये तस्वीर ब्लर (2022) में तापसी पन्नू के साथ दिखे अभिलाष थपलियाल ने 25 मार्च को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। तस्वीर में उनके अलावा तापसी, मैथियास बो और कुछ अन्य दोस्त भी नजर आ रहे हैं। सामने आई तस्वीर में तापसी के माथे पर पर लगा गुलाल सबका ध्यान खींच रही है। तापसी के माथे पर टीका इस अंदाज में लगा हुआ है कि फैंस कमेंट करके कह रहे हैं कि एक्ट्रेस ने तो सिंदूर लगाया है। 

इंडिया में प्रियंका की लाडली की पहली होली

 

देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा विदेश में रहकर भी हिन्दू त्योहार धूमधाम से मनाती हैं। इतना ही नहीं उन्होंने अपने विदेश पति निक जोनस और बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस को भी देशी रंग में रंग दिया है। वहीं इन समय तो प्रियंका पति निक और बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस के साथ इंडिया में हैं। ऐसे में तो उन्होंने होली के त्योहार को खूब धूमधाम से मनाया। मालती मैरी की इंडिया में ये पहली होली थी ऐसे में चोपड़ा फैमिली ने इस सेलिब्रेशन में कोई कमी नहीं छोड़ी। होली सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं जो इस समय चर्चा में हैं। इन फोटोज में पूरा चोपड़ा खानदान दिख रहा है।

 

भाइयों संग फूलों की चादर की छांव में कृति की शानदार एंट्री

 

 बी-टाउन के गलियारों में इस समय कृति खरबंदा और पुलकित सम्राट की शादी की तस्वीरें छाईं हुईं हैं। जहां अभी तक फैंस कृति-पुलकित की शादी,हल्दी, मेंहदी, संगीत, रिस्पेशन पार्टी की तस्वीरें निहार थे। वहीं अब कृति की कुछ और तस्वीरें सामने आईं हैं। ये तस्वीरें उस समय की हैं जब दुल्हनिया बनीं कृति अपने पिया को जयमाला पहनाने जाती हैं।  तस्वीरों में कृति को अपने भाइयों संग एंट्री लेते देखा जा सकता है। चेहरे पर मुस्कान लिए कृति फूलों की चादर के नीचे भाइयों संग कृति अपने पिया की ओर जाती दिख रही हैं। यूं तो शादी के जोड़े में तो हर दुल्हन खूबसूरत दिखती है, लेकिन कृति का निखार ऐसा खिलकर आया है, जैसे कोई गुलाब की कली हो।


2023 में तलाक,2024 में साथ: 'मैं अपने इकलौते साथी के साथ...14वीं मैरिज एनिवर्सरी पर आलिया ने लुटाया नवाजुद्दीन सिद्दीकी पर प्यार

 

बी-टाउन में कब रिश्ते बन जाए और बिगड़ जाए कुछ कहा नहीं जा सकता। कपल्स कभी तो एक दूसरे से इतना प्यार जताते हैं हर कोई ऐसा कहने पर मजबूर हो जाता है कि इश्क हो तो ऐसा। वहीं कभी एक-दूसरे की इज्जत की धज्जियां उड़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। इतना ही नहीं बी-टाउन में तो कुछ ऐसे कप्लस भी है जो लड़ाई-झगड़े के बाद फिर एक हो जाते हैं।अब लगता है इस लिस्ट में एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी और उनकी पत्नी आलिया सिद्दीकी का नाम भी जल्द जुड़ने वाला है। ऐसा हम यूं ही नहीं कर रहे। दरअसल,पहले जहां उन्होंने पति पर पर संगीन इल्जाम लगाए थे। कई वीडियोज बनाकर उनकी इज्जत की धज्जियां उड़ाने मे कसर नहीं छोड़ी थी।


रंगों में सराबोर दिखीं 'बच्चन बहू':सास-ससुर नहीं...दोस्तों संग ऐश्वर्या ने जमकर खेली होली

 

25 मार्च को देशभर में होली का त्योहार मनाया गया। ऐसे में बी-टाउन इंडस्ट्री में भी इस त्योहार की धूम देखने को मिली। बच्चन परिवार भी इस त्योहार में रंगा नजर आया। ऐश्वर्या राय बच्चन, अभिषेक बच्चन और उनकी बेटी आराध्या ने अपनी होली का भरपूर मजा लिया।

पहली होली पर पत्नी संग रोमांटिक हुए पुलकित सम्राट

 

 कृति खरबंदा और पुलकित सम्राट इसी महीने शादी के बंधन में बंधे। वहीं अब शादी के बाद इस कपल ने अपनी पहली होली सेलिब्रेट की जिसकी प्यारी सी तस्वीरें भी शेयर की। लुक की बात करें तो कृति को आइवरी शेड की कुर्ती में देखा जा सकता है, जिस पर ओवरऑल पेस्टल पिंक एंड पर्पलिश कलर का फ्लोरल प्रिंट था। इस फिटिंग के कुर्ते में फुल स्लीव्स और डीसेंट कट नेकलाइन थी। वहीं इसका प्लेन दुपट्टा फ्लोरल एम्बॉस से सजा लग रहा था। उन्होंने अपने हाथों में शादी का लाल चूड़ा भी डाला हुआ था।

लाडली संग चारू असोपा का होली सेलिब्रेशन

टीवी एक्ट्रेस और सुष्मिता सेन की एक्स भाभी चारू असोपा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर फैंस के साथ अपनी लाइफ से जुड़ी अपडेट शेयर करती रहती हैं। हाल ही में  चारू असोपा ने अपने होली सेलिब्रेशन की तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की हैं जिसमें वो अपनी बेटी के साथ रंगों का त्योहार मनाती दिखीं। होली सेलिब्रेशन की इन तस्वीरों में चारू और  जियाना मैचिंग आउटफिट में नजर आ रही हैं। दोनों ने व्हाइट कलर का लहंगा पहना हुआ है जिसमें दोनों ही बेहद प्यारी लग रही हैं। 

 

टीवी की 'पार्वती' ने पहले छुए पति के पैर फिर यूं लगवाया गुलाल

 

टीवी की 'पार्वती' यानि एक्ट्रेस सोनारिका भदोरिया अपने जीवन का सबसे अच्छा दौर जी रही हैं। एक्ट्रेस ने इसी साल अपने प्यार विकास पराशर से शादी रचाई। शादी के बाद  सोनारिका भदोरिया ने ससुराल में अपनी पहली होली मनाई। पहली होली पर सोनारिका दुल्हन की तरह सजीं। लुक की बात करें तो हसीना ने व्हाइट सूट पेयर किया था। हाथों में पिया के नाम की मेहंदी,चूड़ा,गले में मंगलसूत्र पहने सोनारिका बेहद प्यारी लग रही थीं। उन्होंने मिनिमल मेकअप से लुक को पूरा किया था। 


पति और बेटी संग नोएडा में होली सेलिब्रेशन कर मुंबई लौटी प्रियंका

 

देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा इन दिनों पति निक जोनस और बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस संग भारत में हैं। बीते दिन ही प्रियंका चोपड़ा ने नोएडा में अपने भरे-पूरे परिवार के साथ होली का जश्न मनाया। इस दौरान की कई तस्वीरें प्रियंका ने इंस्टा अकाउंट पर शेयर की थीं। वहीं अब होली का जश्न मनाने के बाद प्रियंका फैमिली संग मुंबई लौट आईं हैं। मंगलवार शाम प्रियंका,निक और मालती मैरी को एयरपोर्ट पर स्पाॅट किया गया। 

Content Writer: Smita Sharma

Taapsee PannuMathias BoePriyanka ChopraMalti Marie Chopra JonasNick JonasPulkit Samratkriti kharbandaNawazuddin SiddiquiAaliyaAishwarya Rai BachchanPulkit SamratKriti KharbandaBollywoodTelevisionHollywood

loading...