main page

तेलंगाना में ग्रामीणों ने बनाया सोनू सूद का मंदिर, एक्टर की प्रतिमा स्थापित कर लोगों ने की आरती

Updated 21 December, 2020 09:02:32 AM

बाॅलीवुड एक्टर सोनू सूद बीते कई महीनों से लगातार चर्चा में बने हुए हैं। कोरोनो काल में सोनू सूद ने कई लोगों की मदद की।  उन्होंने लॉकडाउन के दौरान ना केवल प्रवासी मजदूरों को उनके घरों तक पहुंचाया। यही कारण है कि लोग उन्हें मजदूरों का मसीहा कहने लगे। प्रवासी मजदूरों को घर पहुंचाने के साथ-साथ उन्होंने कई लोगों को रोजगार दिलवाने में भी मदद की।

मुंबई: बाॅलीवुड एक्टर सोनू सूद बीते कई महीनों से लगातार चर्चा में बने हुए हैं। कोरोनो काल में सोनू सूद ने कई लोगों की मदद की।  उन्होंने लॉकडाउन के दौरान ना केवल प्रवासी मजदूरों को उनके घरों तक पहुंचाया। यही कारण है कि लोग उन्हें मजदूरों का मसीहा कहने लगे। प्रवासी मजदूरों को घर पहुंचाने के साथ-साथ उन्होंने कई लोगों को रोजगार दिलवाने में भी मदद की।

Bollywood Tadka

सोनू के इस कदम के चलते कई लोग उन्हें भगवान तक का दर्जा देने लगे हैं। जहां अब तक कई लोग उन्हें भगवान कह चुके हैं तो वहीं अब तेलंगाना में सोनू सूद का मंदिर भी बना गया है।

Bollywood Tadka

तेलंगाना में डब्बा टांडा गांव के लोगों ने सिद्दिपेट जिले के अधिकारियों की मदद से मंदिर का निर्माण किया गया। सोनू सूद के लिए बनाए गए  मंदिर का रविवार (20 दिसंबर) को उद्घाटन किया गया और एक्टर की प्रतिमा यहां स्थापित की गई।

Bollywood Tadka

मंदिर के उद्घाटन में जिले के आम लोग शामिल हुए। इस दौरान यहां आरती की गई, महिलाएं ट्रेडिशनल कपड़ों में नजर आईं और उन्होंने लोकगीत गाए। 

Bollywood Tadka

मंदिर समिति के सदस्य रमेश कुमार ने कहा- सोनू सूद ने देश के सभी 28 राज्यों में लोगों की मदद की। इसी कारण हमारे गांव की तरफ से हमने उनका मंदिर बनाने का निर्णय लिया और भगवान की तरफ से सोनू सूद के लिए प्रार्थना का आयोजन किया गया।

Bollywood Tadka

जरूरतमंदों की मदद के लिए गिरवी रखीं प्रॉपर्टी

 हाल ही में खबर आईं थीं सोनू सूद ने जरूरतमंदों की मदद के लिए अपनी आठ संपत्तियां गिरवी रखकर 10 करोड़ का लोन लिया है। ये प्रॉपर्टी सोनू सूद और उनकी पत्‍नी सोनाली के नाम पर हैं। इसमें सोनू सूद की 2 दुकानें और 6  अपार्टमेंट शामिल हैं। यह प्रॉपर्टी मुंबई के पॉश इलाके जुहू में स्थित हैं। 
 

 

 

 

 

 

 

 

: Smita Sharma

telanganadubba tandavillagepeoplebuiltactorsonu soodtempleBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsCelebrity

loading...