main page

सेट पर बेहोश होकर गिरीं टीवी एक्ट्रेस गहना की तबीयत में सुधार, ICU में लड़ रही थीं मौत से जंग

Updated 24 November, 2019 01:37:15 PM

टीवी एक्ट्रेस और मॉडल गहना वशिष्ठ की हालत गंभीर होने के चलते उन्हें गुरूवार मुंबई के हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था। जिसके बाद एक्ट्रेस को आईसीयू में भर्ती किया गया था। लेकिन हाल ही में खबरें आईं है कि गहना की तबीयत में पहले से काफी ज्यादा सुधार है।

बॉलीवुड तड़का टीम. टीवी एक्ट्रेस और मॉडल गहना वशिष्ठ की हालत गंभीर होने के चलते उन्हें गुरूवार मुंबई के हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था। जिसके बाद एक्ट्रेस को आईसीयू में भर्ती किया गया था। लेकिन हाल ही में खबरें आईं है कि गहना की तबीयत में पहले से काफी ज्यादा सुधार है।

Bollywood Tadka

डॉ. पकंज सिंह ने अस्पताल से बताया है कि गहना की तबीयत अब ठीक है और अब वो आईसीयू से बाहर हैं और उन्हें एक-दो दिन में छुट्टी मिल जायगी।

Bollywood Tadka
रिपोर्टस के मुताबिक 48 घंण्टों से सिर्फ कोल्ड ड्रिंक्स लेने की वजह से गहना को कार्डियक अटैक का सामना करना पड़ा। दरअसल एक्ट्रेस मुंबई में अपकमिंग वेब सीरीज की शूटिंग कर रही थी, तभी अचानक से उन्हें चक्कर आया और बेहोश होकर गिर पड़ीं। जिसके बाद तुरंत उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था।

Bollywood Tadka

काम की बात करें तो गहना हाल ही में ऑल्ट बाला जी की वेब सीरीज गंदी बात में नजर आईं थी। वेब सीरीज में एक्ट्रेस के किरदार में दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया गया था। इसके अलावा गहना स्टार प्लस के सीरियल बहनें में भी नजर आ चुकी हैं। 
 

: Smita Sharma

Television actressGehana VasisthhealthimprovedLatest Television NewsTV Celebs Actors Gossip  NewsTelevision Celebrity NewsEntertainmentTV Reality Show Updates

loading...