main page

फिल्म स्त्री दर्शाती है कुछ अनकही बातों और अफवाहों की कहानी को

Updated 29 August, 2018 05:00:17 PM

बाॅलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर की फिल्म स्त्री जल्द रिलीज होने जा रही है। यह हॉरर कॉमेडी ड्रामा फिल्म है। इस फिल्म में श्रद्धा एक डरावनी भूतनी के किरदार में है। फिल्म की कहानी चंदेरी नाम के एक गांव में बुनी गई है जहां अचानक पुरुष रहस्यमयी ढंग से गायब होने शुरू हो जाते हैं।

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर की फिल्म स्त्री जल्द रिलीज होने जा रही है। यह हॉरर कॉमेडी ड्रामा फिल्म है। इस फिल्म में श्रद्धा एक डरावनी भूतनी के किरदार में है। फिल्म की कहानी चंदेरी नाम के एक गांव में बुनी गई है जहां अचानक पुरुष रहस्यमयी ढंग से गायब होने शुरू हो जाते हैं। खबर उड़ जाती है कि स्त्री नाम की एक चुड़ैल है जो इन पुरुषों को गायब कर रही है। आज हम आपको इस फिल्म से जुड़ी कुछ सच्ची और दिलचस्प बातों के बारे में बताने जा रहे हैं। 

 

Bollywood Tadka, rajkumar rao image

 

चंदेरी गांव की कहानी

इस फिल्म की कहानी मध्यप्रदेश के चंदेरी गांव की है। यह गांव सिल्क की साड़ी को लेकर काफी फेमस है। इस वजह से फिल्म में राजकुमार राव एक टेलर के किरदार में हैं।

 

Bollywood Tadka, pankaj tripathi image

 

वेश्या की कहानी

फिल्म में बताया गया है कि यह एक वेश्या की कहानी है। कहा जा रहा है कि कुछ समय पहले इस गांव में एक वेश्या रहती थी। उसकी सुंदरता का हर कोई दीवाना था। लेकिन कुछ समय बाद उस वेश्या को एक आदमी से प्यार हो जाता है। वह आदमी भी उस वेश्या के जिस्म से नहीं बल्कि उसकी आत्मा से प्यार करता है। अब इस फिल्म में उस वेश्या के साथ क्या हुआ ये देखना बाकी है। 

 

Bollywood Tadka, stree movie image

1990 में घटित घटना से प्रेरित 


इस फिल्म की कहानी 1990 में कर्नाटक के बैंगलोर जिले की घटनाओं से जुड़ी मानी जा रही है। खबरों की मानें तो  इस शहर के एक गांव में रात के समय एक भूतनी साड़ी पहने घूमती थी। वह दरवाजों पर दस्तक देती थी।

 

Bollywood Tadka, stree movie image

 

अपने शिकार द्वारा जल्दी दरवाजा खोलने के लिए वह घर में मौजूद उन लोगों की आवाज में बात करती थी जो घर में मौजूद नहीं होता। जैसे ही कोई दरवाजा खोलने जाता चुड़ेल उसे अपना शिकार बना लेती थी। एेसा भी रहा जाता है कि इस चुड़ेल के ज्यादातर शिकार मर्द ही हुआ करते थे। 

 

Bollywood Tadka, stree movie photo

 

 

इस से बचने के लिए लोगों ने एक उपाय निकाला। उन्होंने अपने घर के दरवाजों पर कन्नड़ भाषा में ''ना ले बा'' लिखवा लिया। जिसका हिन्दी भाषा में मतलब है- ''कल आना।'' इस उपाय के बाद भूतनी की घटनाओं पर विराम लगा। इस गांव में 1 अप्रैल को हर साल ''ना ले बा'' दिवस के नाम से मनाया जाता है। 
 


Bollywood Tadka, stree movie photo

 

तमिलनाडु में घटित घटना 
 
इस घटना के अनुसार तमिलनाडु में एक चुड़ेल मर्दाें को उठाकर मार देती है। इस घटना से बचने के लिए किसी ने कहा कि माता का मंगलसूत्र टूट गया इसलिए एेसा हो रहा है। इसके चलते औरतों ने मंगलसूत्र बनवाने शुरु कर दिए।

 

Bollywood Tadka, shraddha kapoor image, श्रद्धा कपूर इमेज

 

इसके बाद किसी ने कहा कि दरवाजों पर 'ओ स्त्री रे पुरा' लिख दो । जिसका मतलब है- ''ओ स्त्री कल आना''। जिसके बाद गांव में होने वाली घटनाएं होनी बंद हो गई।

 

Bollywood Tadka, shradddha kapoor, rajkumar rao,श्रद्धा कपूर इमेज,राजकुमार राव

 

बता दें कि इस फिल्म की कहानी को हम दो तरह से ले सकते हैं। एक तो हम इसे अंधविश्वास पर बनी कहानी कह सकते हैं। दूसरा यह सच्ची घटनाओं पर बनी हॉरर कॉमेडी ड्रामा फिल्म है। 

: Neha

स्त्री फिल्मstree movierajkummar raoshraddha kapoorbollywood hindi news

loading...