main page

Crime Spot में बदला रणवीर सिंह की 'राॅकी एंड रानी की प्रेम कहानी' का सेट, फिल्म प्राॅपर्टी में चली गोलियां, 55 साल के आदमी की गोली मारकर हत्या

Updated 30 November, 2023 09:33:21 AM

रणवीर सिंह, आलिया भट्ट स्टारर फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में दिखाया गया रंधावा पैराडाइज बंगला तो हम सब को याद ही हैं। रंधावा पैराडाइज बंगला वही प्रॉपर्टी है जिसे फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में रणवीर सिंह के किरदार रॉकी रंधावा के बंगले के तौर पर दिखाया गया था। अब ये बंगला क्राइम स्पाॅट (Crime Spot) में बदल गया है।  ग्रेटर नोएडा की इस प्रॉपर्टी में सोमवार की शाम एक गोलियां चली और इस बंगले में एक मर्डर हुआ।

मुंबई: रणवीर सिंह, आलिया भट्ट स्टारर फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में दिखाया गया रंधावा पैराडाइज बंगला तो हम सब को याद ही हैं। रंधावा पैराडाइज बंगला वही प्रॉपर्टी है जिसे फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में रणवीर सिंह के किरदार रॉकी रंधावा के बंगले के तौर पर दिखाया गया था। अब ये बंगला क्राइम स्पाॅट (Crime Spot) में बदल गया है।  ग्रेटर नोएडा की इस प्रॉपर्टी में सोमवार की शाम एक गोलियां चली और इस बंगले में एक मर्डर हुआ।

Bollywood Tadka

जी हां, आपने ठीक सुना। रिपोर्ट की मानें तो ग्रेटर नोएडा फार्महाउस के अंदर 55 साल के अशोक यादव को गोली मारी गई है। पुलिस के मुताबिक अशोक शादी में शामिल होने के लिए बंगले में मौजूद था। वहां उसके बेटे के ससुर ( समधि) ने उसे गोली मार दी।   रिपोर्ट के मुताबिक ग्रेटर नोएडा वेस्ट के गौर शहतूत फार्महाउस में शादी कर्यक्रम आयोजित किया गया था। यहीं पर गाजियाबाद के रहने वाले शेखर ने सोमवार रात करीब 9.30 बजे कथित तौर पर अशोक की गोली मारकर हत्या कर दी थी। अशोक के बेटे और शेखर की बेटी का तलाक का मामला काफी समय से पेंडिंग चल रहा था, जिसकी वजह से आए दिन दोनों फैमिली में विवाद चल रहा था। जानकारी के मुताबिक शेखर और अशोक के बीच झगड़ा हुआ था जिसके बाद शेखर ने अशोक के सिर में दो गोली मारी। इसके बाद शादी के माहौल के बीच भगदड़ मच गई। इस बीच आरोपी शेखर भी यहां से फरार हो गया है। जानकारी के मुताबिक शेखर ने हमले के लिए लाइसेंसी रिवॉल्वर का इस्तेमाल किया था।''

Bollywood Tadka

 

बंगले से जुड़ी खास जानकारियां 

 

रंधावा पैराडाइज ग्रेटर नोएडा के नोएडा एक्सटेंशन सेक्टर 1 में स्थित है। यह गौर ग्रुप ऑफ डेवलपर्स के लग्जीरियस रेसिडेंशियल प्रोजेक्ट का हिस्सा। इस बंगले का असली नाम गौर मलबैरी मेंशन है। कंपनी के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर मनोज गौर इसके मालिक हैं।

Bollywood Tadka
इस बंगला का बिल्ट अप एरिया करीबन 35 हजार स्क्वायर फीट है।बंगले के इंटीरियर को विंटेज और क्लासिक लुक दिया गया है।इस बंगले को इंडिया का व्हाइट हाउस भी कहा जाता है। इस प्रॉपर्टी की कीमत 30 करोड़ रुपए बताई जा रही है।करण जौहर ने इस बंगले में शूट करने के लिए 2 लाख रुपए प्रति दिन दिए थे।


 

Content Writer: Smita Sharma

Ranveer SinghRocky Aur Rani Kii Prem KahaaniCrime SpotMurderedBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity NewsEntertainment

loading...