main page

ये है बॉलीवुड के वो स्टार्स जो फिल्मों के अलावा इन रियलिटी शो से कमाते है करोड़ो

Updated 26 June, 2018 04:25:01 PM

मुंबई: बाॅलीवुड इंडस्ट्री में कई ऐसे स्टार्स हैं जो फिल्मों के साथ-साथ टीवी में भी खुब पैसा कमा रहे हैं। आज हम आपको ऐसे ही कुछ स्टार्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो बाॅलीवुड के अलावा टीवी रियलिटी शोज़ में भी काफी पैसा और नाम कमा रहे है।

मुंबई: बाॅलीवुड इंडस्ट्री में कई ऐसे स्टार्स हैं जो फिल्मों के साथ-साथ टीवी में भी खुब पैसा कमा रहे हैं। आज हम आपको ऐसे ही कुछ स्टार्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो बाॅलीवुड के अलावा टीवी रियलिटी शोज़ में भी काफी पैसा और नाम कमा रहे है। 

 

Bollywood Tadka

 

सलमान खान

बाॅलीवुड एक्टर सलमान खान ने भले ही बाॅलीवुड इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई हुई है। वहीं उन्होंने टीवी में भी काफी पहचान बनाई है। सलमान ने टीवी के 2 रिएलिटी शोज़ से लोगों के दिलों में राज़ किया है। सलमान 'बिग बाॅस' के हर सीज़न को होस्ट करते हैं और लोगों को उनके ये शो हेस्ट करने का अंदाज़ भी बहुत पसंद आता है। वहीं दुसरा शो 'दस का दम' वह अभी भी होस्ट कर रहे हैं। ये शो लोगों को अच्छा लगता है और कुछ लोग तो इस शो को सिर्फ सलामन के लिए ही देखते हैं। बता दें कि सलमान 'बिग-बाॅस' के पूरे सीज़न के लिए 1.00 से 1.50 करोड़ रुपए लेते हैं और 'दस का दम' के लिए वह 1.60 करोड़ रुपए लेते हैं।

 

Bollywood Tadka

 

अमिताभ बच्चन

बाॅलीवुड एक्टर अमिताभ बच्चन ने टीवी पर एक ही शो किया है और इसी शो से वह फैंस के दिलों पर राज़ करते हैं। शो का नाम है 'कौन बनेगा करोड़पति'। इस शो में आम जनता आती है और के.बी.सी खेल कर लाखों और करोड़ों जीतकर जाती हैं। बता दें कि अमिताभ ने इस शो के साथ-साथ 'बिग बाॅस' का भी एक सीज़न किया है। अमिताभ के.बी.सी कि पूरे शो के 1.60 से 1.70 करोड़ रुपए लेते हैं।

 

Bollywood Tadka

 

अक्षय कुमार

बाॅलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ने टीवी पर 2 रियलिटी शोज़ किए हैं। पहला तो उन्होंने 'खतरों के खिलाड़ी' और दुसरा 'मास्टर शेफ' किया है। वहीं शो 'खतरों के खिलाड़ी' की बात करें तो इस शो में स्टार्स आते हैं और अलग-अलग टास्क परफॅार्म करते हैं। अक्षय इस शो का 1.50 करोड़ रुपए लेते हैं। बता दें कि दुसरे शो 'मास्टर शेफ' के भी वह 1.50 करोड़ रुपए लेते हैं। 

 

Bollywood Tadka

 

शाहरुख खान

बाॅलीवुड एक्टर शाहरुख खान ने टीवी में एक ही रियलिटी शो किया है। इस शो का नाम है 'क्या आप पांचवी पास हैं'। इस शो में शाहरुख आम लोगों को सवाल पुछते थे और लोग उन सवालों का सही जवाब देकर लाखों रुपए जीत कर जाते थे। शाहरुख इस शो के 1.50 करोड़ रुपए लेते थे।

 

Bollywood Tadka

 

करन जौहर    

बाॅलीवुड डायरेक्टर करण जौहर ने बाॅलीवुड इंडस्ट्री में बहुत सी हिट फिल्में बनाई है। वहीं करन ने टीवी पर एक शो भी किया है जिसका नाम था 'काॅफी विद करन'। इस शो में कई स्टार्स आते हैं और करन उनसे उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में सवाल-जवाब करते हैं। वहीं इस शो के करन 3.2 करोड़ रुपए लेते हैं।

 

Bollywood Tadka

 

आमिर खान

बाॅलीवुड एक्टर आमिर खान ने एक टीवी शो किया था जिसका नाम था 'सत्यमेव जयते'। ये शो सच्ची कहानियों पर अधारित था। इस शो को लोगों ने पसंद भी बहुत किया। वहीं आमिर ने इस शो को होस्ट भी किया था। आमिर इस शो को होस्ट करने के 3 करोड़ रुपए लेते हैं। 

 

Bollywood Tadka

 

रोहित शेट्टी

बाॅलीवुड डायरैक्टर रोहित शेट्टी ने बाॅलीवुड इंडस्ट्री में बहुत सी हिट फिल्में बनाई है। उन्होंने टीवी पर एक ही पाॅपुलर शो किया है जिसका नाम है 'खतरों के खिलाड़ी'। इस शो में बहुत से टास्क होते है जो स्टार्स को करने पड़ते हैं। वहीं इस शो में लाखों जितने का मौका भी मिलता है। इस शो में रोहित की पुरी टीम 70 से 80 करोड़ रुपए चार्ज करती है।

 

Bollywood Tadka

 

रणविजय सिंह

टीवी एक्टर रणविजय सिंह ने अपनी पहचान टीवी शो 'एमटीवी रोडीज़' से बनाई। वहीं रणविजय न केवल टीवी एक्टर हैं बल्कि वो आर.जे भी हैं। इस शो में आम लोग आते हैं जो कई टास्क कर के लाखों का इनाम जीत कर जाते हैं। वहीं रणविजय इस शो की 13 करोड़ रुपए फीस लेते हैं।  

 

Bollywood Tadka

 

सनी लियोन

बाॅलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोन ने बाॅलीवुड इंडस्ट्री में आइटम साॅ्न्गस के लिए जाना जाती हैं। सनी भी बाॅलीवुड के साथ-साथ टीवी में भी अपनी पहचान बना चुकी हैं। वहीं सनी हाल ही में 'स्प्लिट्सविला' शो को होस्ट कर रही हैं। इस शो में इनके साथ टीवी एक्टर रणविजय सिंह भी हैं। सनी इस शो की 4 करोड़ फीस लेती हैं। 

 

Bollywood Tadka

 

कपिल शर्मा

मशुहर कॉमेडियन कपिल शर्मा हमेशा से ही द बेस्ट कॉमेडियन के नाम से जाने जाते हैं। कपिल ने बहुत से शोज़ किए हैं पर कपिल को उनके अपने शो ने ज्यादा पहचान दिलाई है। कपिल के इस शो को पुरी दुनिया पसंद करती हैं। बता दें कि कपिल इस शो के एक एपिसोड का 60 लाख रुपए लेते हैं।

:

Aamir khanHritik roshanSalman khanAmitabh bachhanAkshey kumarKAtran joharRohit shettyearns crorespackage

loading...