main page

ब्रेकअप के बाद पहली बार एक साथ स्पॉट हुए Tiger-Disha, कृष्णा श्रॉफ के साथ एक्ट्रेस ने दिए पोज

Updated 02 July, 2023 10:32:16 AM

टाइगर के साथ उनकी बहन कृष्णा श्रॉफ भी नजर आईं।

मुंबई। दिशा पाटनी और टाइगर श्रॉफ को एक लंबे समय बाद एक साथ स्पॉट किया गया है। दोनों को एक साथ फ्लाइट में ट्रेवल करते हुए देखा गया। इस वीडियो के वायरल होते ही फैंस को लग रहा है कि शायद कपल का पैचअप हो गया है।

जी हां, कभी दिशा और टाइगर एक दूसरे को डेट कर रहे थे, लेकिन पिछले साल ही कपल के ब्रेकअप को लेकर खबर सामने आई थी। दोनों ने भी इस खबर की पुष्टि नहीं की थी। अब ब्रेकअप होने के बाद दोनों को पहली बार एक साथ स्पॉट किया गया है।

बीते शनिवार को वायरल हुए इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस एकदम मस्ती के मूड में नजर आ रहीं है और टाइगर चुपचाप बैठे नजर आएं। दरअसल दिशा और टाइगर एक इवेंट में पहुंचे, जहां दोनों ने मैट्रिक फाइट नाइट को एन्जॉय किया। टाइगर के साथ उनकी बहन कृष्णा श्रॉफ भी नजर आईं।

दिशा पाटनी और टाइगर श्रॉफ कई फिल्मों में एक साथ काम कर चुकें हैं। कपल की ऑनस्क्रीन जोड़ी फैंस के बहुत पसंद हैं। ब्रेकअप के बाद भी दोनों एक दूसरे के अच्छे दोस्त हैं।

 

Sub Editor: Diksha Raghuwanshi

TIGER SHROFFKrishna ShroffDisha patanispot togetherflighteventbreakup

loading...