main page

टाइगर श्रॉफ ने मुंबई के सबसे महंगे इलाके में खरीदा आलीशान घर, पूरे परिवार के साथ हुए शिफ्ट

Updated 24 August, 2021 12:49:01 PM

एक्टर टाइगर श्रॉफ की सफलता इन दिनों आसमान छू रही हैं। हाल ही में एक्टर ने मुंबई के सबसे महंगे इलाके में एक आलीशान लग्जरी घर खरीदा है। इस जगह कई बड़े स्टार्स रहते हैं और यहां रहना हर किसी का सपना है। टाइगर ने यह घर मुंबई के खार वेस्ट में रुस्तमजी पैरामाउंट में लिया है। एक्टर के आलीशान घर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। टाइगर इस नए घर में अपने पूरे परिवार के साथ रहेंगे। टाइगर पापा जैकी श्रॉफ, मां आयशा श्रॉफ और बहन कृष्णा श्रॉफ के साथ इस घर में शिफ्ट हो गए हैं।

मुंबई. एक्टर टाइगर श्रॉफ की सफलता इन दिनों आसमान छू रही हैं। हाल ही में एक्टर ने मुंबई के सबसे महंगे इलाके में एक आलीशान लग्जरी घर खरीदा है। इस जगह कई बड़े स्टार्स रहते हैं और यहां रहना हर किसी का सपना है। टाइगर ने यह घर मुंबई के खार वेस्ट में रुस्तमजी पैरामाउंट में लिया है। एक्टर के आलीशान घर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। टाइगर इस नए घर में अपने पूरे परिवार के साथ रहेंगे। टाइगर पापा जैकी श्रॉफ, मां आयशा श्रॉफ और बहन कृष्णा श्रॉफ के साथ इस घर में शिफ्ट हो गए हैं। 

Bollywood Tadka
टाइगर के इस घर में आठ कमरे हैं। टाइगर ने अपने इस घर को जॉन अब्राहम के भाई एलेन से इसे डिजाइन करवाया है। एलेन बेहतरीन इंटीरियर डिजाइनर की लिस्ट में आते हैं और उन्होंने कई स्टार्स के घरों को सजाया है।

Bollywood Tadka

टाइगर के इस घर में जिम, स्विमिंग पूल ,गेम रूम आदि सब है। इस घर की खास बात है कि उनके घर से अरब सागर बिल्कुल साफ दिखाई देता है। फैंस एक्टर के इस नए की तस्वीरों को खूब पसंद कर रहे हैं।

Bollywood Tadka
बता दें टाइगर की फैमिली पहले कार्टर रोड पर एक बिल्डिंग में किराए पर रह रहे थे। इस कॉम्प्लेक्स में हार्दिक पांड्या, रानी मुखर्जी, क्रुणाल पांड्या, मेघना घई पुरी, दिशा पाटनी जैसे कई स्टार्स घर खरीदने की इच्छा जता चुके हैं। 

Bollywood Tadka

Content Writer: Parminder Kaur

tiger shroffbuysluxury housemumbaiBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity News

loading...