एक्टर टाइगर श्रॉफ और दिशा पटानी बीते कई सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। अक्सर दिशा और टाइगर को बॉलीवुड पार्टीज, इवेंट्स और अवॉर्ड फंक्शन में देखा जाता है। हालांकि, दोनों ने ही कभी अपने रिलेशनशिप को स्वीकार नहीं किया।
03 Feb, 2020 10:04 AMमुंबई: एक्टर टाइगर श्रॉफ और दिशा पटानी बीते कई सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। अक्सर दिशा और टाइगर को बॉलीवुड पार्टीज, इवेंट्स और अवॉर्ड फंक्शन में देखा जाता है। हालांकि, दोनों ने ही कभी अपने रिलेशनशिप को स्वीकार नहीं किया।
हाल ही में एक बार फिर इस कपल को मुंबई के एक रेस्टोरेंट के बाहर देखा गया। इस दौरान टाइगर को दिशा बेहद ही स्टाइलिश दिखे।
लुक की बात करें तो दिशा ब्रालेट के साथ पिंक पैंट और मैचिंग ब्लेजर में काफी स्टनिंग दिखीं। मिनिमल मेकअप, ओपन हेयर्स उनके लुक को परफेक्ट बना रहे हैं। वहीं टाइगर टी-शर्ट और जींस में हैंडसम दिखे।
सामने आईं इन तस्वीरों में टाइगर दिशा से आगे चल रहे हैं। रेस्टोरेंट के बाहर कपल ने जमकर पोज दिए। टाइगर और दिशा की ये तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं।
वर्कफ्रंट की बात करें तो दिशा इन दिनों फिल्म मलंग के प्रमोशन में बिजी हैं। इस फिल्म में उनके साथ आदित्य राॅय कपूर, कुणाल खेमू, अनिल कपूर मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म 7 फरवरी को रिलीज हो रही हैं।
इसके अलावा दिशा सलमान खान की स्टारर फिल्म 'राधे योर मोस्ट वॉन्टेड भाई' की शूटिंग में बिजी हैं। वहीं टाइगर इन दिनों 'बागी 3' की शूटिंग में बिजी हैं। इसमें उनके साथ श्रद्धा कपूर हैं।