बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी पिछले काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। इन दोनों को अक्सर इवेंट्स, फंक्शंस के अलावा साथ में मूवी डेट और डिनर डेट पर स्पॉट किया जाता है।हालांकि, दोनों ने कभी खुले तौर पर अपने रिलेशन को स्वीकार नहीं किया है।
10 May, 2019 05:14 PMमुंबई: बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी पिछले काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। इन दोनों को अक्सर इवेंट्स, फंक्शंस के अलावा साथ में मूवी डेट और डिनर डेट पर स्पॉट किया जाता है।
हालांकि, दोनों ने कभी खुले तौर पर अपने रिलेशन को स्वीकार नहीं किया है। हाल ही में अब टाइगर ने अपनी फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' के प्रमोशन के दौरान दिशा संग अपने रिलेशन पर बयान दिया है।
टाइगर ने कहा कि मुझे दिखा संग अपने रिलेशन को स्लो लेना पसंद है, स्लो मोशन में। इतना ही नहीं जब टाइगर से दिशा संग इक्वेशन के बारे में पूछा गया तो उन्होंने दिशा को 'बहुत अच्छा दोस्त' कहकर बुलाया। जानकारी के लिए बता दें कि दिशा का हाल ही में स्लो मोशन में सॉन्ग रिलीज हुआ है, जिसमें वो सलमान खान के साथ जबरदस्त डांस करती नजर आईं थीं।
वर्कफ्रंट की बात करें तो टाइगर की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' शुक्रवार 10 मई यानी आज रिलीज हो गई है। फिल्म में तारा सुतारिया और अनन्या पांडे अहम रोल में हैं। फिल्म को पुनीत मल्होत्रा ने डायरेक्ट किया है।