main page

टीना अंबानी के बेटे की हल्दी और मेहंदी: ग्रीन जोड़े में प्यारी लगी अंबानी खानदान की होने वाली बहू, प्यार के नाम की हल्दी लगते ही खिला कृषा का चेहरा

Updated 19 February, 2022 04:16:09 PM

अंबानी हाउस में इस समय जश्न का माहौल है। हो भी क्यों ना आखिर बिजनेसैमन मुकेश अंबानी के बेटे आकाश अंबानी के बाद अब उनका भतीजा यानि अनिल अंबानी और एक्ट्रेस टीना अंबानी के बेटे अनमोल अंबानी दुल्हा बनने जा रहा है। अनमोल अंबानी  अपनी लॉन्गटाइम गर्लफ्रेंड कृशा शाह से 20 फरवरी को शादी रचाएंगे।


मुंबई:अंबानी हाउस में इस समय जश्न का माहौल है। हो भी क्यों ना आखिर बिजनेसैमन मुकेश अंबानी के बेटे आकाश अंबानी के बाद अब उनका भतीजा यानि अनिल अंबानी और एक्ट्रेस टीना अंबानी के बेटे अनमोल अंबानी दुल्हा बनने जा रहा है। अनमोल अंबानी  अपनी लॉन्गटाइम गर्लफ्रेंड कृशा शाह से 20 फरवरी को शादी रचाएंगे।

Bollywood Tadka

18 फरवरी, 2022 को, अनमोल और कृशा ने अपने मेहंदी समारोह की मेजबानी की थी। इस दौरान की तस्वीरें सोशल मीडिया पर पर वायरल हो रहे हैं। होने वाले दूल्हा-दुल्हन दोनों एक साथ बेहद खूबसूरत लग रहे थे। मेहंदी सेरेमनी में कृषा शाह ग्रीन जोड़े में बेहद प्यारी लगी। मिनिमल मेकअप, नेकलेस उनके लुक को चार-चांद लगा रहा है। वहीं अनमोल कुर्ते पजामे में जच रहे हैं। 

Bollywood Tadka

इसके अलावा कृषा की हल्दी सेरेमनी की भी वीडियो सामने आई है। वीडियो में  कृषा की बहन उन्हें हल्दी लगा रही हैं। वहीं रस्म निभाते ही कृषा खिलखिलाते हुए हंस रही हैं। 

कपल 20 फरवरी को शादी के बंधन में बंध रहा है। अंबानी परिवार के एक करीबी सूत्र से पता चला है कि, जय अनमोल और कृशा शाह समुद्री तट पर शादी करेंगे।

 

जय अनमोल ने अपने जन्मदिन के मौके पर दिसंबर 2021 में कृशा शाह के साथ सगाई की थी।

अनमोल काफी शर्मीले स्वभाव के हैं और इसलिए वह मीडिया के सामने आना पसंद नहीं करते हैं। वहीं कृशा शाह की बात करें तो वह  एक सामाजिक कार्यकर्ता हैं। उन्होंने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से सामाजिक नीति और विकास में डिग्री हासिल की है और कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय में राजनीतिक अर्थव्यवस्था की पढ़ाई की है। वह ‘लव नॉट फियर’ कैंपेन की अधिवक्ता हैं और अपने भाई मिशाल शाह के साथ कृशा ‘डिस्को’ नाम की एक कंपनी चला रही हैं।

Content Writer: Smita Sharma

tina ambanisonanmol ambanidaughter in lawKrisha Shahpre weedingvideosBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity

loading...