main page

कोई 14 साल, तो कोई 10 साल बाद बना पैरेंट्स, ऐसी है सरोगेसी से माता-पिता बने सेलिब्रिटी की कहानी

Updated 08 August, 2019 03:34:15 PM

भारत में हमेशा सरोगेसी को लेकर विवाद छिड़ा रहता है। इस पर प्रतिबंध लगाने की मांग भी की जा चुकी है।

 

तडका टीम। भारत में हमेशा सरोगेसी को लेकर विवाद छिड़ा रहता है। इस पर प्रतिबंध लगाने की मांग भी की जा चुकी है। अब अधिकतर बॉलीवुड स्टार्स अपने जीवन में खुशियां लाने के लिए सरोगेसी का सहारा ले रहे हैं। जिसमें शाहरूख़ खा़न से लेकर करण जौहर तक ऐसी कई सेलिब्रिटी हैं जिन्होंने बच्चों को गोद लिया है। आइए आपको बताते हैं कुछ ऐसे ही सेलेब्स के बारे में-

1. शाहरूख़ खा़न और उनकी पत्नी गौरी खा़न ने अब्राहम खा़न को गोद लेकर 17 मई 2013 को वेलकम किया था। जबकि दोनों के पास पहले ही दो बच्चे हैं आर्यन खा़न और सुहाना खा़न। अब्राहम अपने पिता जैसे हैैं और उनके डिंपल बेहद क्यूट हैं।

Bollywood Tadka

2. सरोगेसी के बाद करण जौहर जुड़वा बच्चों यश और रूही के पिता बन गए हैं। जुड़वा बच्चों का जन्म 7 जनवरी 2017 को हुआ था। रूही का नाम करण की मां हीरू के नाम पर रखा गया है और बेटे यश का नाम करण के पिता यश जौहर के नाम पर रखा गया है।

Bollywood Tadka

3. आमिर खा़न और उनकी पत्नी किरण राव ने 5 दिसंबर 2011 को सरोगेसी से बेटे आजाद राव का वेलकम किया। दिसंबर 2005 में आमिर खा़न की शादी हुई थी। वह पहले से ही दो बच्चों इरा खा़न और जुनैद खा़न के पिता हैं, जो कि उनकी पहली पत्नी रीना दत्ता के बच्चे हैं। इस कपल ने बच्चा तब गोद लिया जब आमिर खा़न की पत्नी किरण का मिसकैरिज हुआ और उन्हें बीमारियों का सामना करना पड़ा।

Bollywood Tadka

4. तुषार कपूर सरोगेसी के द्वारा बेटे लक्ष्य के सिंगल पेरेंट बने हैं। लक्ष्य का जन्म 1 जून 2016 को हुआ था और यह बच्चा जितेंद्र और शोभा कपूर का पहला पोता है। खास बात यह है कि तुषार ने अभी तक शादी नहीं की है।

Bollywood Tadka

5. ऐसे ही निर्देशक एकता कपूर भी 27 जनवरी 2019 को सरोगेसी द्वारा बेटे रवि कपूर की सिंगल पेरेंट मां बनी। इस एक्ट्रेस ने अपने बेटे का नाम रवि अपने पिता जितेंद्र के नाम पर रखा। आपको बता दें कि एकता कपूर के भाई तुषार ने भी बच्चा गोद लिया है।

Bollywood Tadka

6. बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोन और उनके पति डेनियल वेबर सरोगेसी की मदद से बच्चा गोद लेने के बाद जुड़वा बच्चों के माता-पिता बने। पेरेंटस ने बच्चों के नाम अश़र और नोह वेबर रखे। जुड़वा बच्चों का जन्म 2018 में हुआ था। जुलाई 2017 में सनी लियोन और डेनियल ने 2 साल की निशा को भी लातूर (महाराष्ट्र) से गोद लिया था। 

Bollywood Tadka

7. एक्टर सोहेल खा़न और उनकी पत्नी सीमा खा़न ने पहले बच्चे के जन्म के पूरे 10 साल बाद दूसरा बच्चा करने का निर्णय लिया। पहले बच्चे निर्वान का जन्म 2000 में हुआ था। इस जोड़े ने सरोगेसी द्वारा दूसरे बच्चे को गोद लिया, जिसका जन्म 2011 में हुआ। ये कपल 1998 में शादी के बंधन में बंधा था। 

Bollywood Tadka

8. बॉलीवुड एक्टर श्रेयस तलपडे और पत्नी दिप्ती ने सरोगेसी की मदद से मई 2018 में बच्चे को गोद लिया। इस जोड़े ने अपनी खू़बसूरत बेटी का नाम आध्या रखा है। बता दें कि 14 साल पहले इनकी शादी हो गई थी, और अब इन्होंने बच्चे को गोद लिया है। 

Bollywood Tadka

9. कॉमेडियन एक्टर क्रष्णा अभिषेक और पत्नी कश्मीरा शाह ने जून 2017 में सरोगेसी की मदद से जुड़वा बच्चों को गोद लिया। जुड़वा पेरेंट्स ने बच्चों के नाम रयान के. शर्मा और क्रिशांग के. शर्मा रखा है। इस कपल को बच्चा गोद लेने की सलाह और सपोर्ट सलमान खा़न ने दी थी। 

Bollywood Tadka

10. एक्ट्रेस लीसा रे और उनके पति जेसन देहनी ने 2018 में सरोगेसी की मदद से दो जुड़वा बच्चियों सूफी और सोलील का वेलकम किया था। लीसा कैंसर की मरीज होने की वजह से बच्चे को जन्म नहीं दे सकती। इसलिए इन्होंने बच्चे को गोद लिया।

Bollywood Tadka

: Smita Sharma

shahrukh khantushar kapoorsohail khanshreyas talpadesunny leonekaran joharentertainment newsBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office NewsBollywood Celebrity News

loading...