बाॅलीवुड एक्टर अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित 18 साल बाद फिल्म टोटल धमाल में एक साथ नजर आएंगे। हाल ही में दोनों ने फिल्म की शूटिंग खत्म की। इस बात की जानकारी खुद माधुरी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर करते हुए दी।
15 Jan, 2019 03:47 PMमुंबई: बाॅलीवुड एक्टर अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित 18 साल बाद फिल्म 'टोटल धमाल' में एक साथ नजर आएंगे। हाल ही में दोनों ने फिल्म की शूटिंग खत्म की। इस बात की जानकारी खुद माधुरी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर करते हुए दी। तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा-Last day on the sets of #TotalDhamal। ट्रेलर जल्द ही रिलीज होगा।
बीते दिन आया था फिल्म का पहला लुक
बता दें कि बीते दिन ही इस फिल्म का फर्स्ट लुक रिलीज किया गया था। इसमें अजय हॉलीवुड सेंसेशन के नाम से मशहूर एनिमल क्रिस्टल के साथ नजर आए। फिल्म की बात करें तो इसमें अनिल और माधुरी दीक्षित के अलावा अजय देवगन, रितेश देशमुख, अरशद वारसी, जावेद जाफरी,संजय मिश्रा और पीतोबाश मुख्य किरदार में दिखेंगे। फिल्म 'धमाल' फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म है। फिल्म 22 फरवरी को रिलीज होगी।