main page

टीवी एक्टर ने किया सुसाइड, पिता ने लिखा-तू हमें जीते-जी मार गया, रुपाली ने तुझे मारा

Updated 31 January, 2019 12:36:28 PM

टीवी एक्टर राहुल दीक्षित के फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। राहुल ने 30 जनवरी यानी बुधवार को सुबह मुंबई में आत्महत्या कर ली है। राहुल महज 28 साल के थे। पुलिस की जांच जारी है। फिलाहल पुलिस को घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।

मुंबई: टीवी एक्टर राहुल दीक्षित के फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। राहुल ने 30 जनवरी बुधवार को सुबह मुंबई में आत्महत्या कर ली है। राहुल महज 28 साल के थे। मुंबई पुलिस इस मामले की सुसाइड और मर्डर दोनों एंगल से जांच कर रही है। फिलाहल पुलिस को घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। एक्टर ने अपने ओशिवारा स्थित घर में फांसी लगाकर जान दी। राहुल के करियर की बात करें तो वह टीवी सीरियल्स में साइड रोल करते थे। उन्हें जल्द ही एक बड़े ब्रेक की तलाश थी।

 

Bollywood Tadka

 

राहुल के पिता महेश बेटे की अचानक मौत की खबर सुनकर सदमे में हैं। उन्होंने फेसबुक पर बेटे के निधन पर दुख जताया है। साथ ही एक पोस्ट में लिखा- इस दुनिया को क्यों छोड़ कर चला गया, राहुल। एक्टर के पिता फेसबुक पर बेटे के निधन से जुड़े कई पोस्ट शेयर कर रहे हैं। 

 

Bollywood Tadka


बता दें कि राहुल के पिता ने रूपाली कश्यप नाम की महिला को बेटे के सुसाइड के लिए जिम्मेदार बताया है। उन्होंने लिखा- ''बेटे तेरे साथ क्या हुआ। तू आत्महत्या नहीं कर सकता। तू हमे जीते जी मार गया। रुपाली कश्यप ने तेरे को मार डाला। हमे न्याय मिले।''

 

Bollywood Tadka

 

बेटे की मौत को राहुल के पिता ने सुसाइड मानने से इंकार कर दिया है। साथ ही कहा कि ये मर्डर है।

 

Bollywood Tadka

Bollywood Tadka

 

: Konika

suiciderahul dixit hindi newsLatest Television Hindi NewsTV Celebs Actors Gossip NewsHindi TV Entertainment NewsTV Reality shows Updates

loading...