भले ही लॉकडाउन 4.0 में लोगों को कुछ रियायतें दे दी गई हैं, लेकिन इस दौरान भी कोरोना का खतरा कम नहीं हुआ है। आए दिन कोरोना केसों में वृद्धि देखने को मिल रही है। हाल ही में कोरोना वायरस ने बोनी कपूर के दो और करीबी शख्सों पर हमला किया है।
21 May, 2020 09:44 PMबॉलीवुड तड़का टीम. भले ही लॉकडाउन 4.0 में लोगों को कुछ रियायतें दे दी गई हैं, लेकिन इस दौरान भी कोरोना का खतरा कम नहीं हुआ है। आए दिन कोरोना केसों में वृद्धि देखने को मिल रही है। हाल ही में कोरोना वायरस ने बोनी कपूर के दो और करीबी शख्सों पर हमला किया है।
ओशिवारा पुलिस स्टेशन पीआई में दयानंद बांगर इस बात की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि बोनी कपूर के नौकर चरण साहू के बाद दो और लोग उनके रेजिडेंस में कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।
बता दें 19 मई को बोनी कपूर ने बताया था कि उनके घर के नौकर चरण साहू कोरोना पॉजिटिव हैं। जिसके बाद उनकी फैमिली (जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर) को 14 दिनों के लिए क्वारंटाइन कर दिया गया था।