बाॅलीवुड फिल्म ''सिंह साहब द ग्रेट'' से पहचान बनाने वाली उर्वशी रौतेला ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में उर्वशी ब्लैक बिकिनी के साथ ब्लेजर और रेड पैंट में बोल्ड अंदाज में दिख रही हैं।
19 Jun, 2019 12:05 PMमुंबई: बाॅलीवुड फिल्म 'सिंह साहब द ग्रेट' से पहचान बनाने वाली उर्वशी रौतेला ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में उर्वशी ब्लैक बिकिनी के साथ ब्लेजर और रेड पैंट में बोल्ड अंदाज में दिख रही हैं। तस्वीरों में उनके क्लीवेज साफ नजर आ रहे हैं।
इस ड्रेस के साथ उनकी न्यूड लिपस्टिक दर्शकों को खूब अट्रैक्ट कर रही हैं। उनका ये लुक काफी इंप्रेसिव है। तस्वीर के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा-dont sleep on me। फैंस उर्वशी की इस तस्वीर को काफी पसंद कर रहे हैं।
उर्वशी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर फैंस के साथ अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। उनके हर लुक को फैंस काफी पसंद करते हैं। आए दिन उनकी तस्वीरें इंटरनेट पर तहलका मचा देती हैं। उर्वशी अपने डिफरेंट आउटफिट और स्टाइलिश ड्रेसेज वियर से छाई रहती हैं। उनके लुक और स्टाइल को फैंस काफी पसंद करते हैं।
बता दें कि साल 2012 में मिस इंडिया रह चुकी उर्वशी ने बॉलीवुड में फिल्म सिंह साहब द ग्रेट से डेब्यू किया था। इस फिल्म में उनके साथ सनी देओल भी मुख्य भूमिका में नजर आए थे। उर्वशी अब तक बॉलीवुड की कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। हिंदी फिल्म के अलावा एक्ट्रेस तमिल फिल्म में भी काम किया है। एक्ट्रेस एक्टिंग के साथ-साथ आइटम डांस में भी धमाल मचा चुकी हैं।
काम की बात करें तो उर्वशी जल्द ही जॉन अब्राहम के साथ 'पागलपंती' फिल्म में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में कृति खरबंदा और पुलकित सम्राट भी नजर आएंगे और ये एक कॉमेडी बेस्ड फिल्म होगी।