main page

'लैंप लग रही हैं'...यूजर्स को पसंद नहीं आया Anushka Sharma का पिंक आउटफिट, जमकर कर रहे एक्ट्रेस को ट्रोल

Updated 27 May, 2023 01:13:58 PM

अनुष्का शर्मा ने रेड कार्पेट के बाद रात में हुई पार्टी मे के लिए पिंक आउटफिट को चुना था।

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने बीते दिन कान्स फिल्म फेस्टिवल में डेब्यू किया। इस दौरान वह व्हाइट बॉडी फिटेट गाउन में बेहद खूबसूरत नजर आईं। जिसकी चर्चा सोशल मीडिया पर खूब की गई। वहीं, इवेंट के बाद हुई पार्टी में भी अनुष्का ने शिरकत की। लेकिन इस दौरान एक्ट्रेस का आउटफिट यूजर्स को रास नहीं आया है। सोशल मीडिया पर मिसेज कोहली को खूब ट्रोल किया जा रहा है। 

 

यूजर्स को पसंद नहीं आया अनुष्का का पिंक लुक
अनुष्का शर्मा ने रेड कार्पेट के बाद रात में हुई पार्टी में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने पिंक टॉप पहना हुआ था। जिसके साथ उन्होंने ब्लैक शीमरी पैंट पहनी। वहीं, टॉप के साइड में लंबा सा फेरीटेल भी था। अनुष्का ने अपने इस लुक को स्लीक पोनी टेल और मिनिमल मेकअप के साथ कंप्लीट किया। हालांकि, एक्ट्रेस का ये आउटफिट यूजर्स को पसंद नहीं आया। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा है कि- "आप लैंप की तरह दिख रही हैं।" वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा- "कहां से लाते हैं ये लोग ऐसे कपड़े।"

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by AnushkaSharma1588 (@anushkasharma)

पोल कर यूजर्स ने बताई अपनी पसंद 
इसके अलावा सोशल मीडिया पर एक पोल भी किया गया जिसमें अनुष्का के पिंक आउटफिट को शेयर करते हुए ऑप्शन दिया गया, फैशन पसंद आया और ये क्या है दिया गया। जिसमें 80 प्रतिशत यूजर्स ने 'यह क्या है' चुना था, जबकि 20 प्रतिशत ने 'फैशन पसंद आया' के ऑप्शन को चुना। 

वर्क फ्रंट की बात करें तो, अनुष्का शर्मा जल्द ही लंबे समय के बाद स्क्रीन पर वापसी कर रही हैं। वह क्रिकेटर झूलन गोस्वामी की बायोपिक में नजर आएंगी। 

Content Editor: kahkasha

Anushka Sharma TrolledAnushka Sharma CannesAnushka Lamp LookAnushka Pink OutfitAnushka Upcoming FilmEntertainment News

loading...