main page

रामायण का ज्ञान नहीं होने पर यूपी के नेता ने एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा को कहा 'धन पशु'

Updated 24 September, 2019 04:57:18 PM

पिछले हफ्ते मशहूर रियलिटी शो कौन बनेगा करोड़पति में एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा से रामायण पर एक बहुत ही सरल सवाल पूछा गया था, जिस का जवाब वह नहीं दे पाई थी।

बॉलीवुड तड़का टीम. पिछले हफ्ते मशहूर रियलिटी शो कौन बनेगा करोड़पति में एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा से रामायण पर एक बहुत ही सरल सवाल पूछा गया था, जिस का जवाब वह नहीं दे पाई थी। इसके बाद सोनाक्षी को सोशल मीडिया में ट्रोल भी किया गया था। अब उत्तरप्रदेश के एक नेता ने भी एक्ट्रेस को आड़े हाथों लेते हुए धन पशु करार दिया है।   

Bollywood Tadka
दरअसल, मिनीस्ट्रल रैंक पोजीशन रखने वाले यूपी के लेबर वेलफेयर काउंसिल के चेयरमैन सुनील भराला ने सोनाक्षी सिन्हा को धन पशु (मनी एनीमल) कहा और कहा कि ऐसे लोगों के पास सीखने के लिए कुछ नहीं होता। उन्होंने कहा कि ऐसे लोग सिर्फ धन कमाना जानते हैं और यह जानते है कि उसे अपने ऊपर कैसे खर्च करना है। उन्हें इतिहास और भगवान के बारे कोई जानकारी नहीं होती, वो कुछ सीखने के लिए समय का उपयोग नहीं करते, इससे दुखद बात क्या हो सकती है।

Bollywood Tadka

उल्लेखनीय है कि सोनाक्षी सिन्हा 20 सितंबर को कौन बनेगा करोड़पति में रामायण संबंधी प्रश्न का उत्तर नहीं दे पाई थीं।  शो में राजस्थान के प्रतियोगी को स्पोर्ट करने पर सोनाक्षी से सवाल पूछा गया था कि रामायण के अनुसार हनुमान जी संजीवनी बूटी किसके लिए लाए थे?

Bollywood Tadka

प्रश्न के चार ऑप्शन (सुग्रीव, लक्ष्मण, सीता और राम) देने के बावजूद भी सोनाक्षी जवाब नहीं दे पाई।

 

इसके बाद शो के होस्ट अमिताभ बच्चन ने भी सोनाक्षी से कहा था कि यह कितना स्टरेंज है कि आपके घर का नाम है रामायण निवास और आपके भाइयों का लव-कुश है। फिर भी आपको इसका सही जवाब नहीं पता। 


 रामायण की जानकारी न होने के कारण एक्ट्रेस सोशल मीडिया में काफी ट्रोल हो रही हैं। इसके बारे में सोनाक्षी ने कहा, "माना कि उसे कई चीजों की जानकारी नहीं है, लेकिन ट्रोलर्स के पास मजाक उड़ाने के सिवाए और कोई काम नहीं है, वो सिर्फ मीम्स बनाना जानते है।" 

: Smita Sharma

Amitabh BachchanRamayanaRamLakshmanBharatup official sunil bharalasonakshi-sinhas-kbcramayana

loading...