main page

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम वैशाली टक्कर की हुई रोका सेरेमनी, केन्या के डॉक्टर संग लेंगे सात फेरे

Updated 28 April, 2021 11:26:58 AM

टीवी सीरियल ''ये रिश्ता क्या कहलाता है'' की एक्ट्रेस वैशाली टक्कर के फैंस के लिए खुशखबरी है। एक्ट्रेस जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। 26 अप्रैल को एक्ट्रेस की ''रोका सेरेमनी'' हुई है, जिसका वीडियो उन्होंने फैंस के साथ भी शेयर किया है। वैशाली ने रोका सेरेमनी का वीडियो अपने इंस्टाग्

बॉलीवुड तड़का टीम. टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की एक्ट्रेस वैशाली टक्कर के फैंस के लिए खुशखबरी है। एक्ट्रेस जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। 26 अप्रैल को एक्ट्रेस की 'रोका सेरेमनी' हुई है, जिसका वीडियो उन्होंने फैंस के साथ भी शेयर किया है।

Bollywood Tadka


वैशाली ने रोका सेरेमनी का वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है और साथ ही अपने होने वाले पति के नाम का खुलासा भी किया है। वैशाली के मंगेतर का नाम डॉ. अभिनंदन सिंह है। इस सेरेमनी में एक्ट्रेस के परिवारिक सदस्य ही शामिल हुए। वीडियो में देखा जा सकता है कि वैशाली रेड कलर की साड़ी में गॉर्जियस लग रही हैं। वहीं अभिनंदन ब्लैक अटायर में परफेक्ट लग रहे हैं।

Bollywood Tadka


बता दें वैशाली के होने वाले पति केन्या के एक डेंटल सर्जन हैं, जिसके साथ जल्द ही वह शादी रचाएंगी।  

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Vaishali Takkar (@misstakkar_15)

इसे लेकर एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में बताया कि जिस लड़के से मेरी शादी होने जा रही है वह डॉ. अभिनंदन सिंह हुंदल है और केन्या में रहते हैं। वह एक डेंटल सर्जन है और कुछ साल पहले 'मिस्टर युगांडा' का खिताब भी जीत चुके हैं। इस शादी में सबसे दिलचस्प बात यह है कि हम दोनों एक इंडियन मैरिज साइट के जरिए मिले और फिर दोनों की मुलाकत शुरू हुई। हम मई में शादी करने वाले थे लेकिन भारत में कोरोनावायरस महामारी के दूसरे लहर को देखते हुए हमें यह प्लान कैंसिल करना पड़ा। अब हम भारत आएंगे और फिर हम लोग सीधा शादी कर लेंगे।

 

Bollywood Tadka

 

काम की बात करें तो वैशाली 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के अलावा 'ससुराल सिमर का' और 'ये वादा रहा' जैसे शोज में भी नजर आ चुकी हैं। इन शोज में उनके किरदार को फैंस ने खूब प्यार दिया।

Content Writer: suman prajapati

Vaishali TakkarengagedDr. Abhinandan SinghTV NewsTV News and GossipTV Celebrity NewsEntertainment

loading...