main page

ऑन स्क्रीन पिता के निधन से टूटा वरुण धवन का दिल, ऋतुराज सिंह संग पुरानी तस्वीर शेयर कर बोले-कुछ समय पहले ही 'बेबी जॉन' के सेट पर..

Updated 20 February, 2024 12:42:31 PM

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम ऋतुराज सिंह का 59 की उम्र में कार्डियक अरेस्ट से निधन हो गया। ऋतुराज सिंह के निधन की खबर ने सबका दिल दहला दिया। फैंस से लेकर बी-टाउन इंडस्ट्री के स्टार्स नम आंखों से ऋतुराज सिंह को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। अब इस लिस्ट में बाॅलीवुड एक्टर वरुण धवन का नाम जुड़ गया है। वरुण धवन ने ऋतुराज सिंह के साथ अपनी पुरानी तस्वीर शेयर कर एक्टर को श्रद्धांजलि दी।

मुंबई: 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम ऋतुराज सिंह का 59 की उम्र में कार्डियक अरेस्ट से निधन हो गया। ऋतुराज सिंह के निधन की खबर ने सबका दिल दहला दिया। फैंस से लेकर बी-टाउन इंडस्ट्री के स्टार्स नम आंखों से ऋतुराज सिंह को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। अब इस लिस्ट में बाॅलीवुड एक्टर वरुण धवन का नाम जुड़ गया है।

Bollywood Tadka

 

वरुण धवन ने ऋतुराज सिंह के साथ अपनी पुरानी तस्वीर शेयर कर एक्टर को श्रद्धांजलि दी। वरुण ने इंस्टा स्टोरी पर तस्वीर शेयर कर लिखा-'#RIP ऋतुराज सर के साथ काम करके काफी अच्छा समय बिताया था और कुछ समय पहले ही बेबी जॉन के सेट पर उनसे मुलाकात हुई थी।'

Bollywood Tadka

 

फिल्म बद्रीनाथ की दुल्हनिया में ऋतुराज सिंह ने वरुण धवन के पिता का किरदार निभाया था। इस फिल्म में आलिया भट्ट भी अहम रोल में थी। इसी फिल्म की तस्वीर को शेयर करते हुए वरुण धवन ने ऋतुराज के साथ काम करने को शानदार बताया।

 

Content Writer: Smita Sharma

Varun DhawaBadrinath Ki Dulhaniaco-starRituraj SinghBollywood NewsBollywood News and GossipEntertainmentTelevision NewsTelevision News and Gossip

loading...