main page

अलीवाग पहुंची बॉलीवुड की 'मेहंदी क्वीन' वीना नागड़ा, नताशा के हाथों पर रचाएंगी वरुण के नाम की मेहंदी

Updated 23 January, 2021 12:05:29 PM

एक्टर वरुण धवन और नताशा दलाल 24 जनवरी शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। कपल की शादी मुंबई में नहीं बल्कि अलीबाग में हो रही हैं। दोनो परिवारों में शादी की तैयारियां खूब धूमधाम से हो रही है। हालांकि कपल की शादी की रस्में शुरू भी हो चुकी हैं। वहीं वरुण की होने वाली दुल्हियां के हाथों पर पिया के नाम की

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्टर वरुण धवन और नताशा दलाल 24 जनवरी शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। कपल की शादी मुंबई में नहीं बल्कि अलीबाग में हो रही हैं। दोनो परिवारों में शादी की तैयारियां खूब धूमधाम से हो रही है। हालांकि कपल की शादी की रस्में शुरू भी हो चुकी हैं। वहीं वरुण की होने वाली दुल्हियां के हाथों पर पिया के नाम की मेंहदी भी लगने वाली आर्टिस्ट भी अलीबाग पहुंच चुकी हैं। लेकिन क्या आपको पता है नताशा के हाथों पर मेहंदी कौन रचाने वाला है? ये कोई और नहीं, बल्कि बॉलीवुड की मशहूर मेहंदी आर्टिस्ट वीना नागड़ा हैं, जो अब तक कई फेमस एक्ट्रेसेस की शादियों में उनके हाथों पर मेहंदी रचा चुकी हैं।

Bollywood Tadka

 

वीना नागड़ा नताशा के हाथों पर मेहंदी रचाने के लिए अलीबाग पहुंच चुकी हैं।

 

Bollywood Tadka

 

सूत्रों की मानें तो वीना और उनकी टीम आज वरुण और नताशा के परिवार की औरतों के हाथों में मेहंदी लगा चुकी हैं। वहीं आज कपल की मेहंदी का मुख्य कार्यक्रम होगा, जिसमें वीना नताशा के हाथों पर वरुण के नाम की मेहंदी रचाएंगी।

Bollywood Tadka

 

बता दें वीना नागड़ा की मेहंदी का पूरा बॉलीवुड दीवाना है। उनकी इस कलाकारी के चलते उन्हें बॉलीवुड की मेहंदी क्वीन भी कहा जाता है। वीना ने 80-90 दशक की एक्ट्रेसेस को अपने हाथों से मेहंदी लगाई है।

Bollywood Tadka

 

अब तक वीना मशहूर दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी, करीना कपूर, करिशमा कपूर जैसी कई बड़ी स्टार्स के हाथों पर अपनी मेहंदी का हुनर दिखा चुकी हैं। 

Bollywood Tadka

 

 
 

: suman prajapati

Veena NagdamehndiVarun dhawanNatasha DalalhandsBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity Newsentertainment news

loading...