main page

यौन उत्पीड़न का केस: CEO विभु अग्रवाल का बयान-'केस करने वाले खुद एक आरोपी औरतों के लिए बने कानून का दुरुपयोग कर फंसाया'

Updated 07 August, 2021 08:43:16 AM

बॉलीवुड में इन दिनों पोर्न कंटेंट की काफी चर्चा पोर्न फिल्में बनाने के मामले में राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद एडल्ट कंटेंट को लेकर बॉलीवुड काफी चर्चाओं में है। मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने 19 जुलाई को राज कुंद्रा को गिरफ्तार किया था। वे फिलहाल मुंबई की भायखला जेल में हैं। वहीं अब राज कुंद्रा के बाद अब उल्लू के सीईओ विभू अग्रवाल के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। फिल्ममेकर विभु अग्रवाल के खिलाफ मुंबई पुलिस ने यौन उत्पीड़न का केस दर्ज किया गया है। महिला की शिकायत पर विभु पर IPC की धारा 354 के तह

मुंबई: बॉलीवुड में इन दिनों पोर्न कंटेंट की काफी चर्चा पोर्न फिल्में बनाने के मामले में राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद एडल्ट कंटेंट को लेकर बॉलीवुड काफी चर्चाओं में है। मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने 19 जुलाई को राज कुंद्रा को गिरफ्तार किया था। वे फिलहाल मुंबई की भायखला जेल में हैं। वहीं अब राज कुंद्रा के बाद अब उल्लू के सीईओ विभू अग्रवाल के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। फिल्ममेकर विभु अग्रवाल के खिलाफ मुंबई पुलिस ने यौन उत्पीड़न का केस दर्ज किया गया है। महिला की शिकायत पर विभु पर IPC की धारा 354 के तहत मामला दर्ज किया है।

Bollywood Tadka

विभु के अलावा उनकी कंपनी की कंट्री हेड अंजलि रैना को भी आरोपी बनाया गया है। दोनों के खिलाफ अंबोली थाने में 4 अगस्त को आपराधिक केस दर्ज किया गया था।

Bollywood Tadka

28 साल की पीड़िता का आरोप है कि विभु की कंपनी ULLU डिजिटल के ऑफिस में बने स्टोर रूम में उससे छेड़छाड़ की गई थी। वहीं अब इस मामले में सीईओ विभु अग्रवाल का बयान सामने आया है जिसमें उन्होंने महिला द्वारा उनके खिलाफ लगाए गए छेड़छाड़ और उत्पीड़न के आरोपों से इंकार किया।  

Bollywood Tadka

उल्लू की टीम ने एक प्रेस रिलीज जारी करते हुए कहा है कि उनकी कंपनी की एक पूर्व कानूनी सलाहकार ने उनकी कंपनी के साथ धोखा किया था जिसकी रिपोर्ट लखनऊ के साइबर सेल को दी गई थी। इस केस के बाद उन्होंने कंपनी के सीईओ से माफी मांगी थी। महिला चाहती थीं कि इस केस को वापस ले लिया जाए लेकिन हमारी टीम इसके लिए नहीं तैयार थी जिस वजह से आरोपियों ने ही अब काउंटर अटैक करते हुए महिलाओं के लिए बने कानून का दुरुपयोग करते हुए विभु अग्रवाल और अंजलि रैना के खिलाफ केस कर दिया है।

Bollywood Tadka

उल्लू टीवी अश्लील कंटेंट के चक्कर में कई बार चर्चा में आ चुका है।  इसके साथ ही एप पर दिखाए जाने वाले कंटेंट भी एडल्ट कंटेंट ही होते हैं।  उल्लू डिजिटल ने लॉन्च होने के बाद अश्लील कंटेंट से सभी को हैरान कर दिया था। देखना होगा विभु से जुड़े इस पूरे ममाले में आगे क्या मोड़ आता है।

Content Writer: Smita Sharma

ullu appceovibhu aggarwalstatementPhysical abuseBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsCelebrity

loading...