एक्टर विक्की कौशल कैटरीना कैफ से शादी के बाद लगातार चर्चा में बने हुए हैं। एक्टर काम पर भी लौट आए हैं। हाल ही में विक्की ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें एक्टर की जबरदस्त बॉडी नजर आ रही है। विक्की ये तस्वीर खूब वायरल हो रही है।
07 Jan, 2022 05:02 PMमुंबई. एक्टर विक्की कौशल कैटरीना कैफ से शादी के बाद लगातार चर्चा में बने हुए हैं। एक्टर काम पर भी लौट आए हैं। हाल ही में विक्की ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें एक्टर की जबरदस्त बॉडी नजर आ रही है। विक्की ये तस्वीर खूब वायरल हो रही है।
तस्वीर में विक्की ब्लैक टी-शर्ट और ट्राउजर में नजर आ रहे हैं। इसके साथ एक्टर ने कैप पहनी हुई है। विक्की काफी फिट और हैंडसम लग रहे हैं। एक्टर जबरदस्त बॉडी फ्लॉन्ट करते हुए दिखाई के रहे हैं। फैंस इस तस्वीर को खूब लाइक कर रहे हैं और कमेंट कर रहे हैं।
बता दें विक्की ने 9 दिसंबर 2022 को कैटरीना से शादी की थी। कपल ने सवाई माधोपुर के बरवाड़ा फोर्ट में सात फेरे लिए थे। विक्की और कैटरीना ने अपनी शादी को काफी निजी रखा था। दोनों ने अपनी शादी की तस्वीरें और वीडियोज भी शेयर की थी।