एक्ट्रेस जान्हवी कपूर हमेशा ही अपने फैशन से फैंस को इंप्रेस करती हैं। इंडियन से लेकर वेस्टर्न तक लह हर लुक में कहर ढाती हैं। हाल ही में जाह्नवी ने लैक्मे फैशन वीक के पहले दिन कपड़ों के ब्रांड रिलायंस ट्रेंड्स के लिए रैम्प पर वॉक किया।
12 Feb, 2020 10:44 AMमुंबई: एक्ट्रेस जान्हवी कपूर हमेशा ही अपने फैशन से फैंस को इंप्रेस करती हैं। इंडियन से लेकर वेस्टर्न तक लह हर लुक में कहर ढाती हैं। हाल ही में जाह्नवी ने लैक्मे फैशन वीक के पहले दिन कपड़ों के ब्रांड रिलायंस ट्रेंड्स के लिए रैम्प पर वॉक किया।
इस दौरान उनके साथ विक्की कौशल थे। दोनों ने डिजाइनर कुणाल रावल के लिए रैंप वॉक किया। बता दें कि दोनों ही इस ब्रांड के ब्रांड एम्बैसेडर हैं और रैम्प पर जलवा दिखाने से पहले दोनों दिवाली के मौके पर इस ब्रांड के एक ऐड में साथ नजर आए थे।
लुक की बात करें तो जाह्ववी ब्लू एंड ग्रीन प्रिंटिड ड्रेस में स्टनिंग दिखीं। इसके साथ मिनिमल मेकअप, ब्राउन लिपस्टिक, ओपन हेयर्स और चोकर जाह्नवी के लुक को परफेक्ट बना रहे हैं।
वहीं विक्की ब्लैक एंड व्हाइट आउटफिट में हैंडसम दिखे। रैंप पर जाह्ववी और विक्की की जबरदस्त बाॅन्डिंग देखने को मिली।
विक्की और जाह्ववी की ये तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं।
वर्कफ्रंट की बात करें तो जाह्ववी और विक्की करण जौहर की फिल्म 'तख्त' में नजर आएंगे। करण जौहर की मल्टी स्टारर फिल्म 'तख्त' साल 2021 में रिलीज होगी।
इसके अलावा जाह्नवी 'रूही अफ्जा' में नजर आएंगी। फिल्म में वह डबल रोल में दिखेंगी। इसके अलावा 'दोस्ताना 2' में भी नजर आएंगी।
वहीं विक्की इन दिनों ऊधम सिंह और सैम मानेकशॉ की बायोपिक और करण जौहर की हॉरर सीरीज भूत की पहली फिल्म 'द हॉन्टेड शिप' पर काम कर रहे हैं।