पूरे देश में इस समय कोरोना वायरस का कहर जारी है। इस वायरस का सबसे ज्यादा प्रकोप मुंबई में देखा गया। हालांकि अब धीरे-धीरे देश को कुछ निर्देशों के साथ खोल दिया गया है। लोग अपने जरूरी काम से ही अपने-अपने घरों से बाहर निकल रहे हैं। ऐसे में बाॅलीवुड स्टार्स भी अपने काम के चलते घरों से बाहर निकल रहे हैं। इसी बीच एक्टर विक्की कौशल 4 महीने बाद अपने घर से बाहर सैलून पहुंचे।
23 Jul, 2020 02:02 PMमुंबई: पूरे देश में इस समय कोरोना वायरस का कहर जारी है। इस वायरस का सबसे ज्यादा प्रकोप मुंबई में देखा गया। हालांकि अब धीरे-धीरे देश को कुछ निर्देशों के साथ खोल दिया गया है। लोग अपने जरूरी काम से ही अपने-अपने घरों से बाहर निकल रहे हैं। ऐसे में बाॅलीवुड स्टार्स भी अपने काम के चलते घरों से बाहर निकल रहे हैं। इसी बीच एक्टर विक्की कौशल 4 महीने बाद अपने घर से बाहर सैलून पहुंचे।
विक्की पूरे प्रोटेक्शन के साथ सैलून रवाना हुए। इस दौरान एक्टर अपने हाथों में ग्लब्स और मुंह पर मास्क पहने नजर आए। सैलून के अंदर की तस्वीरें विक्की ने अपने इंस्टा पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में सैलून के स्टाफ मैंबर्स भी कोरोना के खिलाफ पूरी एहतियात बरतते हुए दिखे थे। तस्वीरों में विक्की सैलून के स्टाफ मैंबर्स के साथ काफी खुश नजर आ रहे हैं।
काम की बात करें तो विक्की इन दिनों यशऱाज फिल्मस की कॉमेडी फिल्म को लेकर सुर्खियों में हैं। ‘राजी’ स्टार की इस फिल्म की जानकारी सामने आते ही फैंस बेहद खुश हैं। हालांकि अभी इसका आधिकारिका ऐलान नहीं हुआ। 'धूम 3' और 'टशन' फिल्म के निर्देशक रहे विजय कृष्णा अचार्या की अपकमिंग फिल्म में विक्की कौशल लीड रोल में होंगे।
यशराज फिल्म्स के साथ विक्की कौशल की ये पहली फिल्म होगी इसके अलावा विक्की जल्द ही फिल्म सरदार उधम सिंह में नजर आने वाले है। इस फिल्म को शूजीत सरकार ने डायरेक्ट किया है। फिल्म अगले साल 15 जनवरी को रिलीज हो सकती है। विक्की करण जौहर के साथ तख्त में भी विक्की नजर आएंगे।