main page

'खतरों के खिलाड़ी' में टास्क के दौरान विकास गुप्ता को काटा अजगर, तस्वीर में दिखाया घाव

Updated 05 February, 2019 12:30:25 PM

टीवी प्रोड्यूसर विकास गुप्ता इन दिनों रियलिटी शो ''खतरों के खिलाड़ी'' में स्टंट करते नजर आ रहे है। लेकिन विकास अपने स्टंट की वजह से नहीं बल्कि एक तस्वीर की वजह से सुर्खियों में आ गए है। दरअसल, विकास ने इंस्टा पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह अपने हाथों पर अजगर के काटे हुए निशान को दिखाते नजर आ रहे हैं। जी हां, ''खतरों के खिलाड़ी'' में एक टास्क के दौरान विकास को अजगर ने काट लिया।

मुंबई: टीवी प्रोड्यूसर विकास गुप्ता इन दिनों रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' में स्टंट करते नजर आ रहे है। लेकिन विकास अपने स्टंट की वजह से नहीं बल्कि एक तस्वीर की वजह से सुर्खियों में आ गए है। दरअसल, विकास ने इंस्टा पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह अपने हाथों पर अजगर के काटे हुए निशान को दिखाते नजर आ रहे हैं। जी हां, 'खतरों के खिलाड़ी' में एक टास्क के दौरान विकास को अजगर ने काट लिया।

 

Bollywood Tadka

 

तस्वीर में विकास की बांह से खून निकल रहा है। फिर भी उनके चेहरे पर कोई शिकन नहीं है। विकास ने बताया कि यह टास्क उनके लिए काफी मुश्किल था। उनकी पार्टनर भारती सांप से डरती हैं, बस उनका हौसला बनाए रखने के लिए विकास ने अपना दर्द किसी के सामने जाहिर नही होने दिया।

 

Bollywood Tadka

 

बता दें कि अजगर काटने की इस घटना को टीवी पर नहीं दिखाया गया। साथ ही उन्होंने माना की ये उनकी लाइफ का सबसे मुश्किल शो है। इससे पहले विकास बिग बॉस 11 में नजर आ चुके है। 
 

: Konika

Vikas Gupta hindi newspythonKhatron Ke Khiladi 9 hindi newsLatest Television Hindi NewsTV Celebs Actors Gossip NewsHindi TV Entertainment NewsTV Reality shows Updates

loading...