main page

सुशांत की याद में बिग बॉस कंटेस्टेंट विकास गुप्ता ने गरीब बच्चों को खिलाया खाना, दिवंगत एक्टर को ऐसे दी श्रद्धांजलि

Updated 14 September, 2020 10:55:40 AM

बाॅलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत को दुनिया को अलविदा कहे आज लगभग 3 महीने हो गए हैं। सुशांत के फैंस और करीबी अभी तक उन्हें भूल नहीं पाए हैं।  इतना ही नहीं सुशांत सिंह राजपूत की याद में उनके करीबी खास मुहिम चला रहे हैं।

मुंबई: बाॅलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत को दुनिया को अलविदा कहे आज लगभग 3 महीने हो गए हैं। सुशांत के फैंस और करीबी अभी तक उन्हें भूल नहीं पाए हैं।  इतना ही नहीं सुशांत सिंह राजपूत की याद में उनके करीबी खास मुहिम चला रहे हैं।

Bollywood Tadka

इसी बीच टीवी के फेमस डायरेक्टर और  बिग बॉस के पूर्व कंटेस्टेंट विकास गुप्ता ने खास अंदाज में सुशांत को श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर विकास गुप्ता ने गरीब और जरूरतमंद बच्चों को खाना खिलाकर सुशांत को श्रद्धांजलि दी है।

Bollywood Tadka

इस बात की जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के द्वारा दी है। उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर दो वीडियो साझा किए जिसमें वह ढेर सारे बच्चों के साथ दिखाई दे रहे हैं। इन वीडियो को साझा करते हुए विकास गुप्ता ने अपने ट्वीट में लिखा, #FeedFood4SSR और मैं यहां हूं। बच्चों के पास आज उनका पसंदीदा खाना होगी, मुस्कुराती आंखों के साथ मुस्कुराता हुआ चेहरा।'

Bollywood Tadka

दरअसल, सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति अपने भाई की याद में सोशल मीडिया के जरिए अभियान चलाती रहती हैं। उन्होंने हाल ही में सोशल मीडिया पर #FeedFood4SSR अभियान चलाया है। जिसमें उन्होंने लोगों से गरीब और जरूरतमंदों को खाना खिलाने के अपील की।

 

 

बता दें कि सुशांत का शव 14 जून को मुंबई स्थित बांद्रा वाले घर में मिला। शुरुआत में उनकी मौत की जांच मुंबई पुलिस और फिर पटना पुलिस ने की थी। हालांकि अब यह मामला सीबीआई, ईडी और एनसीबी के पास है। इस मामले में ड्रग एंगल आने के बाद एनसीबी ने एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती, उनके भाई शौविक सहित कई लोगों को गिरफ्तार किया। 

: Smita Sharma

vikas guptatributelate actorsushant singh rajputproviding foodunderprivileged kidsBollywood NewsBollywood News and GossipCelebrityLatest Television NewsTV Celebs Actors Gossip NewsTV Entertainment NewsTV Reality shows Updates

loading...